कौन है हर्षा रिछारिया: देश को पुरुषप्रधान सोच से ग्रसित बताते हुए धर्म पर कह दी ऐसी बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
एक्टर-मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया का अब धर्म और सनातन से मोहभंग हो चुका है। यहां मकर संक्रांति पर्व के मौके पर नर्मदा दर्शन के लिए आई हर्षा रिछारिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सनातन धर्म को कोई तब तक नहीं अपना सकता, जब तक सनातन उस व्यक्ति को न अपनाए।
सनातन धर्म के प्रचार को अब विराम
हर्षा ने कहा- मैंने धर्म नहीं, धर्म ने मुझे अपनाया है, लेकिन सनातन धर्म का प्रचार जो एक साल से कर रही थी, उसे अब मैं यहीं विराम दे रही हूं।
इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि जिन धर्मगुरुओं की एक झलक पाना हम सौभाग्य समझते हैं, उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं, वही धर्मगुरु अगर एक लड़की के विरोध में खड़े हो जाएं, तो मैं अकेले कितना लड़ूंगी।
हमें अपने ही धर्म के लोगों से लड़ना पड़ता है
उन्होंने यह भी कहा कि जब हम धर्म के विषय में बात करते हैं, तो गैर-धर्म से पहले हमें अपने ही धर्म के लोगों से लड़ना पड़ता है।
हर्षा ने यह भी कहा कि हमारे धर्मगुरु ही हम पर शक करते हैं, जिसका फिर जवाब भी देना पड़ता है। हमारे धर्म में ही एकता नहीं है, घमंड हर किसी को है।
उनके अनुसार यह देखा जाता है कि अगर कोई लड़की धर्म की राह पर आगे बढ़ रही है, तो उसे कैसे रोका जाए, कैसे नीचे गिराया जाए।
मनोबल नहीं तोड़ पा रहे तो चरित्र पर प्रहार
उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि पौराणिक काल से चला आ रहा है कि अगर किसी स्त्री का मनोबल नहीं तोड़ पा रहे हैं, तो उसके चरित्र को निचोड़ना शुरू कर दीजिए, तो वह लड़की अपने आप टूट जाएगी।
हर्षा ने कहा कि जो काम एक्टिंग और मॉडलिंग का था, उसमें कहीं से भी विरोध नहीं था, शांति से जी सकती थी। मुझे लगता था कि धर्म के रास्ते में शांति है, पर अब लगता है कि पुराने काम में ही शांति थी।
माघ मेले में गंगा स्नान के बाद करेंगी घोषणा
हर्षा रिछारिया ने बताया कि कि मौनी अमावस्या के दिन माघ मेले में गंगा स्नान के बाद वे सार्वजनिक रूप से ‘हर-हर महादेव’ कहकर अपने फैसले की घोषणा करेंगी।
उन्होंने कहा कि लगातार एक साल से मुझे परीक्षाओं से गुजरना पड़ा है। मैं सीता माता नहीं हूं कि इतनी परीक्षाएं दूं। अपनेपन की उम्मीद लेकर मैं धर्म के रास्ते पर चली थी, लेकिन लगातार मेरा तिरस्कार किया गया।
देश पुरुष प्रधान सोच से ग्रसित
इसके साथ ही हर्षा रिछारिया ने समाज की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह देश पुरुष प्रधान सोच से ग्रसित है, जहां नारी को आगे बढ़ने से रोका जाता है।
उन्होंने कहा कि अब पुनर्विचार का कोई विकल्प नहीं है। एक साल में मैं जितना रोई हूं, जितना मानसिक तनाव झेला है, उसका जवाब मुझसे नहीं, उन संतों से पूछा जाना चाहिए, जिन्होंने मुझे अपनाने से इनकार किया।
बैंक अकाउंट देखने की बात भी कह डाली
हर्षा रिछारिया ने साध्वी बनने पर एतराज जताने वालों को चुनौती देते हुए कहा- जिन लोगों को मुझ पर शक है, वे मेरा बैंक अकाउंट देख लें। करोड़ों के सिंहासन पर बैठकर कुछ लोग मेरा विरोध कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!