किस ट्रेन का कोच अटेंडेंड कर रहा था कछुए की तस्करी: अवैध शराब तलाश रही पुलिस क्या देखकर हैरान हुई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
पटना-इंदौर एक्सप्रेस (19322) में आरपीएफ की टीम ट्रेन में अवैध शराब को लेकर सर्चिंग कर रही थी। इस दौरान एक कछुआ तस्कर उसकी गिरफ्त में आ गया।
331 जीवित इंडियन टेंट टर्टल बरामद
जानकारी के अनुसार ट्रेन के एच-1 कोच का अटेंडेंट ही कछुआ तस्कर निकला। तलाशी के दौरान आरपीएफ ने उसके दो बैग से 311 जीवित इंडियन टेंट टर्टल बरामद किए हैं।
संदेह के आधार पर तलाशी
एएसआई हेमंत कुमार राजपूत और आर. जॉनी कुमार ने अटेंडेंट अजय सिंह राजपूत की संदेह के आधार पर तलाशी ली। उसके पास दो बैग थे, जिनमें छोटे-छोटे जीवित कछुए पाए गए।
अजय मूल रूप से इंदौर का निवासी
आरपीएफ के अनुसार कोच अटेंडेंट अजय मूल रूप से इंदौर का है। वह चार साल से ट्रेन में बतौर अटेंडेंट काम कर रहा है। यह नौकरी उसे निजी एजेंसी के जरिए मिली थी, जिसके पास वेस्टर्न रेलवे के इस रेक के मेंटेनेंस और स्टाफ सप्लाई का ठेका है।
आरोपी से मिली ये जानकारी
आरोपी ने बताया कि उसे लखनऊ में एक व्यक्ति ने दो बैग सौंपे थे। एक बैग देवास और दूसरा इंदौर में सौंपना था। देवास में बैग देने पर एक हजार और इंदौर में दूसरे बैग के लिए पंद्रह सौ रुपए मिलने थे। आरोपी ने माना कि पैसों के लालच में आकर उसने यह काम किया।
ऐसे छिपा देता था
आरोपी फर्स्ट एसी कोच का अटेंडेंट था। कोच में उसके पास निजी केबिन और बेडरोल स्टोरेज की सुविधा थी। दोनों बैग उसी निजी सामान के बीच रखे गए थे।
आकार के साथ बढ़ती है कीमत
इक्वेरियम कारोबार से जुड़े लोगों से जानकारी मिली कि छोटे कछुओं की कीमत बाजार में करीब दो हजार से पांच हजार रुपए तक होती है। जैसे-जैसे इनका आकार बढ़ता है, कीमत भी बढ़ जाती है।
इंडियन टेंट टर्टल प्रजाति के कछुए
वन विभाग ने बरामद कछुओं को इंडियन टेंट टर्टल प्रजाति का बताया है, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत पूरी तरह संरक्षित है। इनका पालन, परिवहन और बिक्री प्रतिबंधित है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है, इसमें तीन से सात साल तक की सजा का प्रावधान है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!