खबर
टॉप न्यूज

राणा को क्या देंगे जवाब: अरावली न होगा तो न पन्ना धाय होगी; न महाराणा प्रताप

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

23 दिसंबर 2025, 1:49 pm
शेयर करें:
राणा को क्या देंगे जवाब

बचेगी अरावली पर्वतमाला ?

धरोहर बचाने का संघर्ष देशभर में और तेज हुआ

मोदी सरकार का दावा- पूरी अरावली पर्वतमाला संरक्षित व सुरक्षित है, भ्रम न फैलाएं, सिर्फ तकनीकी परिभाषा हुई तय

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ये सारे सवाल अरावली पर्वतमाला पर आए अकस्मात संकट के साथ एकाएक सामने आ गए। अरावली पर ये संकट कोई ताजा नहीं, लेकिन इस बार ये संकट भयावह इसलिए प्रतीत हो रहा है कि इस बार परिभाषा उस कोर्ट ने तय की है, जिसे सुप्रीम माना जाता है। यानी इससे ऊपर कोई न्याय की आवाज नहीं।

डर बस ये ही सताया है कि जब सुप्रीम व्यवस्था की न्याय के लिए ऐसी परिभाषा गढ़ दे, जो पहली नजर में अन्याय महसूस हो, तो फिर पीड़ित पक्ष कहां से दया-न्याय की आस करेगा? ईश्वर करें कि न्याय की ताजा सुप्रीम परिभाषा वैसी ही साबित हो, जैसी देश की सरकार बता व जंचा रही है कि ये फैसला नहीं, अरावली पर्वतमाला के उपयोग की एक परिभाषा मात्र है।

यानी सिर्फ ये दिशानिर्देश हैं कि भविष्य में इस ऐतिहासिक पर्वत का ‘सदुपयोग' कैसे व किन परिस्थितियों में हो। मोदी सरकार इस पूरे मामले को भ्रमित करने वाला बता रही है कि कोर्ट की परिभाषा तो पहाड़ को बचाने के लिए है, न कि खनन की अनुमति देने के लिए।

जो भी हो, लेकिन ये सुकून की बात है कि अरावली पर आए संकट के खिलाफ देशभर में जनजागरण हुआ है। धरोहर बचाने के लिए समूचे देश में एक बड़ी बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर तो अरावली बचाने की लड़ाई चरम पर आ गई है और ये देश की सरहदें भी लांघ गई है। राजस्थान में तो जनसामान्य सड़कों पर उतर आया है।

जयपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में प्रदर्शन, रैली, धरने हो रहे हैं। प्रतिपक्ष कांग्रेस भी दलबल के साथ मैदान में आ गई है। राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। सत्तारूढ़ दल भाजपा व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है कि किसके राज्य में अरावली का शोषण व दोहन हुआ।

मोदी सरकार में वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दावा किया है कि 100 मीटर की ऊंचाई का आधार जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने तय किया है। संस्था के प्रतिनिधि कोर्ट की उस टेक्निकल कमेटी में थे, जिसने अरावली की नई परिभाषा तय की है। नई परिभाषा केवल खनन के क्षेत्र में ही लागू होगी, जो अरावली पर्वतमाला के कुल क्षेत्र का महज एक प्रतिशत हिस्सा भी नहीं है।

इस नई परिभाषा से पारदर्शिता के सुनिश्चित होने का दावा भी केंद्रीय मंत्री यादव ने किया और कहा कि मैनेजमेंट प्लान फॉर सस्टेनेबल माइनिंग के तैयार होने तक नए खनन पट्टे को मंजूरी नहीं दी जाएगी।

सामरिक दृष्टि से भी देश की सुरक्षा में निभाई भूमिका... अरावली की पहाड़ियों जैसी अन्य सभी पहाड़ियां सामरिक दृष्टि से भारतवर्ष की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आई हैं। महाराणा प्रताप, शिवाजी एवं छत्रसाल जैसे राष्ट्रनायकों ने विदेशी आक्रांताओं से इन्हीं पहाड़ियों का आश्रय लेकर युद्ध किया था।

इन सभी राष्ट्रनायकों को अपराजेय बनाए रखने में अरावली जैसी पहाड़ियों की भी मुख्य भूमिका रही है। अरावली के पहाड़ों की सबसे बड़ी विशेषता है उनकी संधियां। अरावली को आडावली, आडा अवली यूं ही नहीं कहा जाता। ये पेयजल की सबसे बड़ी स्रोत हैं। ऊंचाई में कम भी हो, लेकिन वे आपस में गुंथी हैं और उनमें जल-धाराएं ऊपरी ही नहीं, आंतरिक शिराओं के रूप में भी बहती हैं।

महाराणा प्रताप के काल (1576 ई.) में जब इन पहाड़ियों का सर्वे हुआ, तब पहाड़ियों, वनस्पतियों, प्राणियों और मिट्टियों के आधार पर अनेक विशेषताएं लिखीं। यह भी कहा कि अकाल से बचाव का सबसे बड़ा उपाय इन पहाड़ियों में जलस्रोत निर्माण है।

महाराणा राज सिंह (1660 ई.) के काल में फिर से अरावली की नदियों का अध्ययन हुआ। तब ये कहा गया कि ये पहाड़ियां सामान्य नदी और नाले ही नहीं, नद जैसे महाजलस्रोत पैदा करने वाली अचल रेखाएं हैं। ये जल ही नहीं, जीवन की जाग्रत देव हैं।

अरावली में पग-पग पर इतिहास, महाभारत से लेकर स्वाधीन भारत के संघर्ष का साक्षी
क्या जवाब देंगे हम राणा कुंभा को? मुंह दिखा पाएंगे हम उस पन्नाधाय को, जिसने मेवाड़ को भारत का भाल, शूरवीर महाराणा प्रताप दिया? महाराणा प्रताप ने क्या इन्हीं दिनों के लिए इसी पर्वतीय क्षेत्र में घास की रोटी खाकर देश-धर्म और स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी?

कुंभलगढ़ किले का जग-प्रसिद्ध गौरव क्या फिर आंख उठाकर हम किसी को बखान पाएंगे? उदयपुर की मोती मगरी की ऊंचाई से फिर हम क्या निहारेंगे? क्या झीलों की नगरी को हम ‘उत्तर का कश्मीर' कह पाएंगे? उस चेतक को क्या जवाब देंगे, जो रण क्षेत्र में वीरगति को प्राप्त हो गया था?

हल्दीघाटी में समाए ‘शोणित' के कतरे हमें धिक्कारेंगे नहीं? मेवाड़ के उन रणबांकुरों की क्या गति होगी, जो मुगलों के खिलाफ जब-तब लड़ते रहे। इसी घाटी में ही तो ‘मुंड कट गए धड़ लड़ते रहे' जैसा असंभव-सा शौर्य रचा गया था।

आबू की ऊंचाई का क्या होगा और अलवर किस गति को प्राप्त करेगा? ‘इंद्रप्रस्थ' की रक्षा फिर कौन करेगा? कौन हिमालय की वादियों तक रेत के कण की दस्तक रोकेगा?

टैग:

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

7 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

18 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

24 minutes ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

30 minutes ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 20 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 20 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 21 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 21 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!