हमीदिया अस्पताल में हंगामा: ‘मृत’ घोषित नवजात में हरकत का दावा; पिता ने बनाया VIDEO
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
हमीदिया अस्पताल में नवजात को मृत घोषित किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को मृत बताकर डेथ सर्टिफिकेट दे दिया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद उसमें सांस जैसी हरकत दिखाई दी। पिता ने इसका वीडियो भी बनाया है।
पिता का दावा-शव लेने पहुंचे तो दिखी हरकत
परिजनों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे उन्हें बच्ची का मृत्यु प्रमाण पत्र दे दिया गया था, जिसमें मौत का समय शाम करीब साढ़े 8 बजे दर्ज था। पिता परवेज का कहना है कि जब वह एनआईसीयू में बच्ची को देखने पहुंचे, तो उसके पेट में हलचल दिखाई दी, जिससे सांस चलने का अंदेशा हुआ। इसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर डॉक्टरों से सवाल किए।
डॉक्टरों का पक्ष-अत्यंत प्रीमैच्योर केस
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, यह बेहद कम वजन (करीब 450 ग्राम) और समय से पहले जन्मा शिशु था। शुरुआती जांच में हार्टबीट नहीं मिली थी। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में कभी-कभी शरीर में हलचल दिखाई दे सकती है, लेकिन जीवित रहने की संभावना बेहद कम होती है।
कई अस्पतालों से रेफर होकर पहुंची थी महिला
जानकारी के मुताबिक, रायसेन जिले के बरेली निवासी परवेज अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र, फिर जिला अस्पताल और बाद में हमीदिया अस्पताल लाए थे। महिला की गर्भावस्था करीब 5–6 माह की थी, जिससे शिशु का जन्म प्रीमैच्योर स्थिति में हुआ।
परिजनों का आरोप-जवाब नहीं मिला
परिजनों ने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर डॉक्टरों ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। साथ ही वीडियो बनाने से रोकने और धक्का-मुक्की की बात भी सामने आई है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
जांच के निर्देश
अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है। डॉक्टरों ने यह भी माना कि नवजात को कुछ समय और ऑब्जर्वेशन में रखा जाना चाहिए था, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सकती थी।
‘Abortus’ केस बताया
वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार, यह एक “Abortus” केस ( ऐसा भ्रूण या फीटस जो पूरी तरह विकसित होने से पहले ही गर्भ से बाहर आ जाए) था, यानी 20 सप्ताह से पहले या 500 ग्राम से कम वजन वाले भ्रूण का जन्म। ऐसे मामलों में शिशु का पूर्ण विकास नहीं होता और जीवित रहने की संभावना बेहद कम रहती है।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

हॉस्टल में छात्रा की मौत:परिजनों ने किया हंगामा; इन पर की कार्रवाई की मांग

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!