दूषित गजक मिलने पर दो दुकानें सील
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली गजक भी शहर में दूषित मिल रही है। कल खाद्य विभाग ने दो स्थानों पर गजक निर्माण दुकानों पर छापा मारा, जहां बहुत गड़बड़ियां मिलीं। दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि तलावली चांदा में लैब का उद्घाटन करते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने खाद्य विभाग को निर्देश दिए हैं। कल विभाग की टीम ने दूषित गजक बनाकर बेच रही दुकानों पर कार्रवाई की।
नेताजी सुभाष मार्ग स्थित मां दुर्गा गजक भंडार पर न केवल गंदगी मिली, बल्कि गजक में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी अस्वच्छ थी।
संचालक मुकेश राठौर ने बताया कि गजक, दानापट्टी आदि का निर्माण कर छोटे गजक विक्रेताओं को सप्लाई करता है। यहां न केवल परिसर में गंदगी मिली, बल्कि सामग्री भी दूषित थी। यहां से नमूने लेकर दुकान को सील कर दिया गया।
जांच के लिए नमूनों को भोपाल भेजा
ऐसी ही कार्रवाई 56/12 पाटनीपुरा स्थित जय मां दुर्गा गजक भंडार पर की गई। यहां गंदगी के बीच गजक का निर्माण बिना वैध खाद्य लाइसेंस के किया जा रहा था।
यहां भी गंदगी थी और प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी अस्वच्छ थी। नमूने लेकर दुकान को सील कर दिया गया। मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सभी लिए गए नमूनों को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!