जज के डॉक्टर भाई पर हमला करने वाले दो और आरोपी हुए गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव ने जेल से रची थी साजिश
Khulasa First
संवाददाता
हमले में शामिल था अपहरण, हत्या के मामले में 15 साल बाद जेल से छूटा आरोपी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जज के डॉक्टर भाई की कार पर हमला कर दहशत फैलाने वाले दो और आरोपियों को कल विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। खास बात यह कि पकड़ाए दो आरोपियों में से एक हत्या और अपहरण के मामले में 15 साल बाद जेल से छूटा था।
जानकारी के मुताबिक 16 दिसंबर को डॉ. शिवकुमार यादव स्कीम-54 स्थित दूरसंचार कॉलोनी से घर लौट रहे थे, तभी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने उनकी कार रुकवाकर कांच खोलने का दबाव बनाया और इनकार पर रॉड से कार का कांच फोड़ दिया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर साजिद उर्फ चेतन लाला, मोहसिन और विशाल भंडारी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों आसिफ उर्फ छोटा पिता खलील (29) निवासी खारी बावड़ी देवास और जाहिद पिता अब्दुल हामिद (41) के नाम उगले थे, जिन्हें कल विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों आरोपियों को पैर में चोट आई।
इधर, खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि जाहिद उर्फ साजिद हत्या व अपहरण के मामले में 15 साल जेल की सजा काटने के बाद पिछले दिनों ही छूटा था। वहीं यह खुलासा भी हुआ है कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की सुपारी 50 हजार नहीं, बल्कि 1 लाख रुपए में ली थी। बहरहाल, पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
यह था मामला...
वर्ष 2022 में हेमंत यादव के बेटे मोहित यादव के पैर का इलाज डॉक्टर एसके यादव ने किया था और बाद में पैर काटना पड़ा। हेमंत इसे डॉक्टर की लापरवाही मानते हुए बदला लेना चाहता था, जिसके चलते उसने साजिश रच फिलहाल जेल में बंद अन्य आरोपियों से उक्त वारदात कराई।
पूर्व में पकड़े जा चुके विशाल भंडारी पर पहले से 2 केस, साजिद पर कातिलाना हमले सहित 25 और मारपीट के 3 केस तो मोहसिन पर लूट, मारपीट, चाकूबाजी और डकैती की योजना सहित कुल 7 केस दर्ज हैं। आसिफ और जाहिद पर भी पूर्व में हत्या सहित विभिन्न केस, जबकि हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव पर दो दर्जन केस पूर्व से दर्ज हैं।
हेमंत यादव को प्रोटेक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
घटना को अंजाम देने के पीछे परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश हेमंत यादव मास्टरमाइंड था। जेल में बंद हेमंत ने अपने साथी साजिद उर्फ चेतन लाल, मोहसिन और कालू उर्फ आसिफ के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची। तय हुआ कि जमानत कराने और काम के बदले आरोपियों को पैसे दिए जाएंगे। इसके चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
जांच में हेमंत साथी विशाल भंडारी की भूमिका भी पाई गई, जिसने आर्थिक सहायता और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था। इन दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद कल विजय नगर पुलिस हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव को पूछताछ के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर जेल से ला सकती है। हेमंत और दोनों पकड़ाए आरोपियों का आमना-सामना कराया जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!