ट्रैफिक पुलिस का एक्शन: बिना हेलमेट चलने वाले 558 टू-व्हीलर चालकों पर कार्रवाई; ऑटो-ई रिक्शा चालकों के भी बनाए चालान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रोजाना अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर बिना हेलमेट टू-व्हीलर चलाने वालों, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
बिना हेलमेट चलने वालों पर बड़ी कार्रवाई
सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट से होने वाली मौतों को रोकने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 558 दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए पकड़ा गया और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
हेलमेट पहनने की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, क्योंकि सड़क पर सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है।
इन पर भी हुई कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ भी विशेष मुहिम चलाई। इस अभियान के तहत प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन चलाने, वन-वे का उल्लंघन, ओवरलोडिंग, नो-पार्किंग और दस्तावेजों की कमी जैसे मामलों में कार्रवाई की गई।
इस दौरान 207 ई-रिक्शा और 39 ऑटो, कुल 248 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का भी बनाया चालान
शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, व्यस्त चौराहों और मुख्य सड़कों पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 139 वाहन नो-पार्किंग जोन में खड़े पाए गए, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और कई जगह जाम की स्थिति बन रही थी।
ट्रैफिक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑटो, ई-रिक्शा, कार और बस जैसे वाहनों के चालान किए और रास्ता बाधित कर रहे वाहनों को हटवाने की कार्रवाई भी की।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!