खबर
Top News

वक्त सबकुछ छीन सकता है…: स्टेटस के कुछ घंटे बाद बुझ गई जिंदगी; अग्निकांड में लापरवाही के आरोप, वायरल वीडियो ने उठाए सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मार्च 2026, 11:29 am
शेयर करें:
वक्त सबकुछ छीन सकता है…

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की ब्रजेश्वरी एनेक्स में हुए भीषण अग्निकांड ने जहां एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया, वहीं अब इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल क्लिप में एक प्रत्यक्षदर्शी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी के बीच की बातचीत सुनाई देती है, जिसमें मदद की गुहार अधूरी रह जाती है और फोन कट जाता है।

हैलो… आपको धमाकों की आवाज आ रही है
वीडियो में प्रत्यक्षदर्शी घबराई आवाज में कहता है- “हैलो… आपको धमाकों की आवाज आ रही है?” लेकिन जवाब पूरा मिलने से पहले ही कॉल समाप्त हो जाती है। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग हताशा में चिल्लाते सुनाई देते हैं कि “फोन रख दिया… 15 मिनट बोल रहा था।”

फायर ब्रिगेड करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि अगर समय पर मदद मिलती तो कई जिंदगियां बच सकती थीं। यह बात पीड़ित परिवार ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने रखी।

आग की वजह पर भी सवाल
17-18 मार्च की दरमियानी रात रबर कारोबारी मनोज पुगलिया के तीन मंजिला मकान में आग लगी थी। शुरुआती तौर पर कारण ईवी कार के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट बताया गया, लेकिन परिजनों ने इसे नकारते हुए पास के बिजली पोल में स्पार्किंग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका दावा है कि आग पहले बाहर खड़े वाहन से शुरू होकर पूरे घर में फैल गई।

बचाव में डर और देरी
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बिजली के तारों और ट्रांसफॉर्मर के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। करंट फैलने के डर से लोग केवल इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि 15 मिनट का आश्वासन कब डेढ़ घंटे में बदल गया, किसी को पता ही नहीं चला-और तब तक आठ जिंदगियां खत्म हो चुकी थीं।

परिजनों ने बताई सिस्टम की नाकामी
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मृतक मनोज पुगलिया के बेटे सौरभ ने बताया कि फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची और उनके टैंकरों में पानी तक नहीं था। एक वाहन रास्ता भटक गया, जबकि मौके पर जरूरी उपकरणों की भी कमी थी। सौरभ के अनुसार, जब उन्होंने खुद अंदर जाकर परिवार को बचाने की बात कही तो एक कर्मचारी ने उल्टा उन्हें ही टाल दिया।

जांच के घेरे में पूरा सिस्टम
इस हादसे ने शहर की फायर सेफ्टी और इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं-क्या कॉल को गंभीरता से लिया गया? क्या आपात स्थिति के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद थे? और सबसे बड़ा सवाल-इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन तय करेगा? एक अन्य स्टेटस में उन्होंने लिखा था- कभी फुरसत में अपनी कमियों पर भी गौर करना चाहिये।

मामले की जांच के लिए कमेटी गठित
सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है, जिससे उम्मीद है कि आग लगने के असली कारणों के साथ-साथ सिस्टम की कमियों का भी खुलासा होगा।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

43 minutes ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 1 hour ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 1 hour ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 1 hour ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 2 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 2 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 2 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 2 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 3 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 3 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 3 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 3 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!