खबर
Top News

सिटी बसों में पैसे देकर भी नहीं मिलता टिकट: एआईसीटीएसएल अफसर टिकट काउंटर और परिचालकों की मिलीभगत से हो रहा टिकट घोटाला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 मार्च 2026, 2:12 pm
शेयर करें:
सिटी बसों में पैसे देकर भी नहीं मिलता टिकट

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एआईसीटीएसएल कंपनी अफसरों की लापरवाही से घोटाले का गढ़ बन गई है। सिटी बसों में सफर करने वालों से टिकट काउंटरों पर मनमानी राशि वसूली जा रही है, जबकि बसों में परिचालक पैसे तो ले रहे है लेकिन टिकट नहीं देते।

यानी टिकट घोटाला जारी है। एआईसीटीएसएल अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से कंपनी घाटे में डूब रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार मूकदर्शक हैं।

बीआरटीएस टूटने के बाद एआईसीटीएसएल में मनमानी का आलम है। टिकट आउंटर पर तैनात कर्मचारियों सहित बसों के चालक व परिचालक खुलकर मनमानी कर रहे है। सिटी बसों के यात्री पैसे देने के बाद भी टिकट नहीं मिलने से तनाव में सफर करते है।

कई यात्रियों का कहना है जहां पांच या दस रुपए किराया लगता है वहां के टिकट काउंटर ही नहीं कंडेक्टर भी 20 से 30 रुपए तक वसूल रहे है। टिकट मांगने पर परिचालक कहता है अभी देते हैं और आगे बढ़ जाता है। कुछ देर बाद यात्री बिना टिकट ही गंतव्य पर उतर जाता है।

इस तरह सिटी बसों में टिकट घोटाला बड़े पैमाने पर फलफूल रहा है। हालांकि, एआईसीटीएसएल के अफसर सिटी बसों पर नियंत्रण का दावा करते हैं लेकिन हकीकत में भर्राशाही रोक पाने में नाकाम।

कमाई कम खर्च ज्यादा
एआईसीटीएसएल अफसरों की लापरवाही व मिलीभगत से बसों से कमाई कम और खर्च ज्यादा हो रहा है। घाटा लगातार बढ़ रहा है। लोगों का तर्क है कि शहर में करीब 400 से अधिक सिटी बसें दौड़ रही हैं। इनमें रोज करीब 80 हजार यात्री सफर करते हैं। सामान्य तौर पर प्रति यात्री औसत किराया 20 रुपए मानें तो रोज लगभग 16 लाख रुपए से अधिक आय एआईसीटीएसएल को होना चाहिए लेकिन एआईसीटीएसएल का रिकॉर्ड इसकी पुष्टि नहीं करता।

वेतन कम, खर्च ज्यादा
बताया जाता है बीआरटीएस टूटने के बाद भी एआईसीटीएसएल ने एबी रोड पर सडक़ किनारे बुकिग काउंटर बनाए हैं। इन पर कर्मचारी मनमानी राशि वसूल रहे है। एआईसीटीएसएल द्वारा तय किराया बेमानी साबित हो रहा है। परिचालको के हाथ में बड़े और छोटे साइज के टिकट होते हैं। टिकिट का प्रारूप भी तय नहीं रह गया है। इसका फायदा उठाकर टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी और परिचालक मनमानी कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं इन कर्मचारियों का वेतन केवल 10 से 15 हजार रुपए तक है। लेकिन यक कर्मचारी टिकिट घोटाला कर कमाई कर रहे है।

निगरानी के लिए तैनात
एआईसीटीएसएल द्वारा बसों में आकस्मिक चेकिंग के लिए कई कर्मचारी तैनात हैं। इनमें अमित चौधरी, कपिल चौधरी, अंकित वर्मा, जगजीत सिंह, अमित पोल, चेतन कर्णिक, अमन चौकसे शामिल हैं। लेकिन तमाम निगरानी और सतर्कता के बाद भी टिकट घोटाला रुकने की जगह बढ़ रहा है।

अफसरों से मिलीभगत
सूत्रों की मानें तो अफसरों से मिलीभगत कर टिकट काउंटर पर कर्मचारियों की तैनाती हो रही है। इसी तरह परिचालक भी अफसरों की मेहरबानी से ही नियुक्त किए जा रहे हैं। यानी मिलीभगत से टिकट घोटाला फलफूल रहा है वरना बसें ओवरलोड चलने के बाद भी एआईसीटीएसएल लगातार घाटे में कैसे जा रहा है।

संबंधित समाचार

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

25 minutes ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

35 minutes ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

38 minutes ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 1 hour ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 1 hour ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 1 hour ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 1 hour ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 1 hour ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 1 hour ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 1 hour ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 1 hour ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 2 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 2 hours ago
गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
Top News

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

about 2 hours ago
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
Top News

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

about 2 hours ago
जहरीली शराब
Top News

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

about 2 hours ago
नगर निगम का बड़ा एक्शन
Top News

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

about 2 hours ago
‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!