नेताओं सहित हजारों लोगों ने छका लंगर: वीर बाल दिवस पर भाजपा कार्यालय में पहली बार सुखमनी साहब का पाठ
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वीर बाल दिवस पर कल पहली बार भाजपा कार्यालय में गुरुग्रंथ साहिब की अमरवाणी सुखमनी साहब का पाठ किया गया। पटियाला के अमरजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के परिवार की शहादत की कथा की प्रस्तुति देते हुए कीर्तन किया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने लंगर छका। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी थीं।
नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया वीर बाल दिवस पर कल भाजपा कार्यालय में सुखमनी साहिब का पाठ, कथा, कीर्तन और लंगर का भव्य आयोजन हुआ। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, सूरज कैरो, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, हरिनारायण यादव, गुरुसिंघ सभा अध्यक्ष हरपालसिंह भाटिया, सचिव प्रीतपालसिंह भाटिया, कार्यक्रम संयोजक हरप्रीतसिंह बक्शी, सहसंयोजक अजय शर्मा पप्पू आदि उपस्थित थे।
इंदौर की पावन धरती पर गुरु स्मरण... लेखी ने कहा इंदौर की पावन धरती पर गुरुओं को याद किया जा रहा है। यहां भी मां अहिल्या बाई होलकर जैसी धर्म, न्याय और सुशासन की प्रतिमूर्ति हमारे बीच है। वे महिला होते हुए भी अपने धर्म, समाज और प्रजा के लिए हमेशा तत्पर रहीं। नन्हे बालकों को दादी मां के साथ ठंडे बुर्ज में भूखे-प्यासे कैद रखा गया। जो मोतीलाल मेहरा बच्चों को चोरीछिपे दूध पिलाते थे, उनके पूरे परिवार को कोल्हू में पिसवा दिया गया। देश को एक करने के लिए बड़ी-बड़ी शहादतें हुई हैं।
गुरु का पूरा परिवार ही बलिदानी... विजयवर्गीय ने कहा नगराध्यक्ष मिश्रा ने आज कार्यालय को पंजाब बना दिया। चारों तरफ सिंह ही सिंह दिख रहे हैं। एक भी सिख नहीं होता, एक भी हिंदू नहीं होता, अगर नवम और दशमेश गुरु नहीं होते। गुरु गोविंद सिंह के पूरे परिवार ने राष्ट्र और धर्म के लिए अपना बलिदान दे दिया। प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने वीर बाल दिवस के माध्यम से वीर साहिबजादों और उनके पूरे परिवार की महान शहादत के इतिहास से सबको परिचित कराया।
साहिबजादों का बलिदान जन-जन तक पहुंचे... मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री ने कहा था कि वीर साहिबजादों के देश व समाज के प्रति बलिदान को छिपाकर रखा गया। उसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक समाज को आगे आना चाहिए। पूरे हिंदू समाज पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों का कर्ज है। गुरुग्रंथ साहिब की अमरवाणी 5वें गुरु अर्जनजी द्वारा रचित सुखमनी साहिब का पाठ किया गया।
मुख्य अतिथि लेखी और मंत्री विजयवर्गीय ने शबद कीर्तन करने वाले बालक-बालिकाओं का सम्मान किया। पटियाला के अवतारसिंह के जत्थे ने गुरुबानी एवं गुरु इतिहास से समूह संगत को परिचित कराया। जसप्रीत कौर ने संगीतमय कविता पाठ किया। इस अवसर पर सभी नेताओं ने भी लंगर छका।
संचालन हरप्रीतसिंह बक्शी ने किया। कार्यक्रम में भूपेंद्रसिंह सलूजा, रिंटू वीरजी, गुरुनामसिंह धालीवाल, अमरजीतसिंह चावला, बलमीतसिंह छाबड़ा, सन्नी टुटेजा, इंदर चावला, भरतसिंह खस, मनजीतसिंह टुटेजा, रिंकी गांधी, मोनू छाबड़ा, सन्नी अजमानी, जसवंतसिंह छाबड़ा, गुरविंदरसिंह छाबड़ा आदि उपस्थित थे।
सिख रंग में रंगे नजर आए नेता... वीरबाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सिख रंग में रंगे नजर आए। कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा समेत तमाम नेता सिख पगड़ी पहने नजर आए। पूरा भाजपा कार्यालय सिखमय हो गया था।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!