सदर बाजार में चोर बेखौफ: इकबाल कॉलोनी में घर में घुसकर चोरी; सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिनदहाड़े घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इकबाल कॉलोनी में एक अज्ञात चोर तीन मंजिला मकान में घुस गया और घर में रखे बैग से जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, लेकिन इसके बावजूद इलाके में चोरों की सक्रियता पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
जानकारी के अनुसार सदर बाजार थाना क्षेत्र के नार्थ गफूर खां की बजरिया स्थित इक़बाल कॉलोनी में रहने वाले जमील बैग पिता इस्माइल बैग के मकान में 13 मार्च की सुबह करीब 7:30 बजे एक अज्ञात चोर घुस गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बेखौफ तरीके से जमील बैग के तीन मंजिला मकान में घुसा और घर में रखे बैग से कई जरूरी दस्तावेज निकालकर चोरी कर ले गया।
चोर ने घर में रखी अलमारी भी खोलने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही अलमारी खुलने की आवाज हुई, घर के परिजन जाग गए। आहट मिलते ही आरोपी मौके से भाग निकला। गनीमत थी कि समय रहते परिजन जाग गए नहीं तो चोर बड़ी वारदात को भी अंजाम देता।
भागते समय आरोपी कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। फुटेज में चोर की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि सदर बाजार क्षेत्र में इन दिनों चोर लगातार सक्रिय हैं और आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की नदारद नजर आती है। इससे बदमाशों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं।
फिलहाल सदर बाजार पुलिस ने फरियादी जमील बैग से आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। टीआई यशवंत बड़ौले ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!