जश्न होगा, मनमानी नहीं चलेगी, नियम तोड़े तो सीधे सीलिंग: थर्टी फर्स्ट पर पुलिस का रेड अलर्ट
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नए साल की रात में जश्न मनाने वालों के लिए पुलिस ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 31 दिसंबर को शहर में जश्न तो होगा, लेकिन मनमानी की बिल्कुल इजाजत नहीं रहेगी। नियम टूटे तो सीधे सीलिंग, लाइसेंस निरस्तीकरण और आपराधिक कार्रवाई तय है।
सुरक्षा, शांति व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और ध्वनि सीमा को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को फुल एक्शन मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। इसमें विजय नगर, बायपास और अन्य क्षेत्रों के करीब 150 होटल, बार-पब, फार्म हाउस और मैरिज गार्डन संचालकों को बुलाकर दो टूक चेतावनी दी गई है कि 31 दिसंबर की रात क्या करना है और क्या नहीं।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि हर संचालक को वैध लाइसेंस, परमिट और अनुमति पत्र परिसर में प्रदर्शित करना होंगे। तय समय सीमा का पालन अनिवार्य रहेगा और शराब परोसने में आबकारी नियमों की एक-एक शर्त लागू होगी।
एंट्री गेट से सीसीटीवी तक फुल सिक्योरिटी
31 दिसंबर की रात हर गेस्ट की आईडी जांच अनिवार्य होगी।आईडी की फोटोकॉपी और मोबाइल नंबर दर्ज करना जरूरी होगा। एंट्री गेट पर सख्त बैग चेकिंग के साथ सीसीटीवी चालू और रिकॉर्डिंग सुरक्षित होगी। प्रशिक्षित बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड तैनात होंगे। बंद परिसर में पटाखों और पायरो तकनीक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
गेस्ट संख्या के अनुसार 10% महिला-पुरुष वॉलेंटियर्स की तैनाती होगी। क्षमता से ज्यादा लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी। अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं होगी। नशे में वाहन चलाने वालों को रोका जाएगा, कैब सुविधा देना आयोजकों की जिम्मेदारी होगी।
महिला सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस
महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई, महिला सुरक्षाकर्मी की अनिवार्य तैनाती और हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करना जरूरी किया गया है। किसी भी तरह की अशोभनीय हरकत पर तत्काल हस्तक्षेप होगा। बिना अनुमति डीजे, लाइव म्यूजिक, डांस शो पूरी तरह प्रतिबंधित। नाबालिगों को शराब या एंट्री देना गंभीर अपराध माना जाएगा।
तेज आवाज, अश्लील नृत्य, हुड़दंग, झगड़ा एक भी चूक भारी पड़ेगी। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी आयोजक और प्रबंधक की होगी। नियम तोड़ते पकड़े गए तो सीधे सीलिंग, लाइसेंस रद्द, जुर्माना और केस दर्ज किया जाएगा।
संबंधित समाचार

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!