खबर
Top News

महाकाल की संध्या और शयन आरतियों को बेचने से भारी रोष: कांग्रेस ने बताया अधर्म; सरकार का निर्लज्ज निर्णय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 फ़रवरी 2026, 4:10 pm
शेयर करें:
महाकाल की संध्या और शयन आरतियों को बेचने से भारी रोष

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत संध्या और शयन आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को अधिकृत वेबसाइट पर ₹250 शुल्क देकर पहले से स्लॉट बुक करना होगा। दोपहर 12 बजे से संध्या आरती और शाम 4 बजे से शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी।

प्रवेश का समय भी तय कर दिया गया है ताकि भीड़ नियंत्रित रहे। इस निर्णय को लेकर श्रद्धालुओं में भारी रोष है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है मुख्यमंत्री अपने गृह नगर में स्थित अध्यात्म के सबसे बड़े शिखर को लेकर असंवेदनशील हैं और सरकार का यह निर्णय निर्लज्जता है। कुछ श्रद्धालु तो इतने ज्यादा नाराज हैं कि श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति पर महाकाल की आरतियों को बेचने तक का आरोप लगा रहे हैं।

जीतू पटवारी ने तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया सरकार भक्ति और अध्यात्म को पैसे से तौल रही है। यह सरासर अधर्म है। सृष्टि नियंता भगवान महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुंओं को पैसे देना पड़े तो इससे अधिक निर्लज्जता कुछ नहीं हो सकती। श्रद्धालुओं का कहना है भस्मारती और शीघ्र दर्शन शुल्क तक तो ठीक था लेकिन संध्या और शयन आरती पर शुल्क लगाना देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति भारी अन्याय है।

सभी शुल्क नहीं चुका सकते। वे दूर-दूर से भारी खर्च कर आते हैं उस पर दर्शन के लिए भी शुल्क देना पड़े तो उनकी विवशता समझी जा सकती है। वैसे भी महाकाल के गर्भगृह तक पहुंच पाना सामान्य श्रद्धालुओं के लिए असंभव कर दिया गया है। अब दूर से दर्शन भी मुश्किल हो गए हैं।

सरकार ने झाड़ा पल्ला
प्रदेश के धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्रसिंह लोधी ने नई व्यवस्था से अनभिज्ञता जताते हुए कहा मीडिया उनके संज्ञान में यह बात लाया है। वे इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा करेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार धर्म और आस्था पर चलती है। निर्णय श्री महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति का है।

वह स्वायत्त संस्था है। सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री की यह सफाई गले से नहीं उतरती क्योंकि मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर हैं इसलिए इस निर्णय के पहले सरकार की सहमति नहीं ली गई होगी, इस पर विश्वास करना कठिन है।

दर्शन व आरती शुल्क में भारी भ्रष्टाचार
श्री महाकाल के दर्शन व आरती के शुल्क में भारी भ्रष्टाचार का समय-समय पर खुलासा होता रहा है। पिछले साल प्रोटोकॉल व्यवस्था में बहुत बड़ा घोटाला सामने आया था। आठ-नौ लोग आरोपी बनाए गए थे। पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। श्रद्धालुओं का कहना है संध्या और शयन आरती पर भी शुल्क लगाकर भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया जा रहा है।

लगता है सरकार ने महाकाल मंदिर को व्यावसायिक संस्थान में बदलने का फैसला कर लिया है। दुर्भागय है यह ऐसी सरकार में हो रहा है जो भारत की संस्कृति व विरासत के संवर्धन का दावा करते नहीं अघाती।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 13 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 14 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 14 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 14 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 14 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 15 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 15 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 15 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 15 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 15 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 15 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 15 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 15 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 15 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 16 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 16 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 16 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!