इंदौर की कुलदेवी बिजासन माता का मंदिर ही कब्जे की चपेट में: कल भंडारे से पूर्व मंदिर के सेवादार काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुलदेवी बिजासन माता मंदिर ही कब्जे की चपेट में आ गया है। वे इंदौर की कुलदेवी मानी जाती हैं और यहां नौ देवियों का विश्व का एकमात्र स्वयंभू स्थान है, जहां नवरात्र के दिनों में रोजाना 3 लाख श्रद्धालु आते हैं। मंदिर का स्थान कम कर दिए जाने के कारण उन्हें न केवल असुविधा होगी, बल्कि व्यवस्थाएं जुटाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कल सुबह मंदिर के सेवादार भंडारे के पूर्व काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर मांग करेंगे कि मंदिर की जगह पर कोई कब्जा न हो।
बिजासन सांस्कृतिक चेतना सेवा समिति के भूपेंद्र पोतदार ने बताया शहर के सबसे प्राचीन और कुलदेवी बिजासन माता मंदिर की कुल 21 एकड़ जमीन थी, जिसमें से पिछले वर्षों में 19 एकड़ जमीन वन विभाग, एयरपोर्ट, मेट्रो ट्रेन, बीएसएफ आदि को दे दी गई। गत वर्ष तो मुख्य मार्ग ही बंद कर दिया गया था, जिसके बाद मंदिर से जुड़े सेवादारों के विरोध के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रास्ता दिया था। अब ये मार्ग 60 फीट चौड़ा ही है। 19 मार्च से चैत्र नवरात्र का पर्व शुरू हो रहा है।
यहां प्रतिदिन 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे। ऐसे में मार्ग छोटा होने से न केवल उन्हें आने-जाने में परेशानी होगी, बल्कि मंदिर में तमाम व्यवस्थाएं जुटाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विभिन्न विभागों को दिए जा रहे कब्जे के कारण माता का ये स्थान संकट में आ गया है।
स्थिति ये है कि मंदिर की जमीन पर शासन द्वारा विभिन्न विभागों को कराए जा रहे कब्जे (अधिग्रहण) के कारण इस वर्ष नवरात्र में अंतिम बार मेला लगेगा। उन्होंने मांग की कि महाकाल लोक की तर्ज पर यहां बिजासन लोक बनाया जाए, ताकि ये स्थान सुरक्षित रहने के साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहे।
कल सुबह की आरती के बाद होगा विरोध प्रदर्शन... पोतदार ने बताया प्रत्येक रविवार को मंदिर में प्रात: 8 बजे से भंडारे का आयोजन होता है। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु माता की प्रसादी ग्रहण करते हैं। हमने तय किया है कि कल रविवार को प्रात: 7 बजे आरती के बाद और भंडारे के पूर्व काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, ताकि जिम्मेदारों की नींद खुले और वे देवी के स्थान को बख्श दें। उन्होंने सवाल उठाया कि हमेशा जमीन लेने के लिए मंदिरों को ही लक्ष्य क्यों बनाया जाता है?
विरोध के चलते अटकी सुपर कॉरिडोर एक्सटेंशन योजना
यहां सुपर कॉरिडोर एक्सटेंशन की योजना भी बनी, जिसका भक्तों और मंदिर के सेवादारों ने ये कहकर विरोध किया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुपर कॉरिडोर से घूमकर आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए यहीं से रास्ता दिया जाए।
इससे ये मामला अटक गया। फिर तय हुआ कि सेंट्रल स्कूल के पास से एक सड़क बिजासन टेकरी तक जाने के लिए बनेगी, जिससे श्रद्धालु आ-जा सकेंगे। एयरपोर्ट ने इस जमीन पर कार पार्किंग, फूड जोन, शॉपिंग फैसिलिटी समेत कई योजनाएं बना लीं।
पोतदार का कहना है कि 60 फीट चौड़ी यह सड़क न केवल अपर्याप्त, बल्कि असुविधाजनक भी है। न तो श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी और न मंदिर पर सुविधाएं जुटाई जा सकेंगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!