खबर
Top News

टंकी की नौटंकी: एलपीजी संकट; ऑनलाइन बुकिंग ठप, वेटिंग 15 दिन तक पहुंची

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 मार्च 2026, 1:00 pm
शेयर करें:
टंकी की नौटंकी

आपदा में अवसर तलाशता निर्मम बाजार, संकट के समय व्यापारियों ने डीजल भट्‌ठी व इंडक्शन चूल्हे के दाम दोगुना किए

होटल-रेस्टोरेंट पर गहराया संकट, कई बंद होने के कगार पर, सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग हुई शुरू

तमाम प्रशासनिक तैयारियों के बावजूद गहराया शहर में सिलेंडर संकट, कालाबाजारी पर कड़ी नजर

कांग्रेस ने भी तलाशा आपदा में अवसर, एलपीजी संकट पर विरोध प्रदर्शन, सड़क पर जलाए चूल्हे

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
झगड़ा ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच हुआ और लफड़ा हिंदुस्तान में हो गया। अभी तो मसला रसोई से जुड़ा है। घर-घर में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर का संकट गहराया है। कमर्शियल सिलेंडर तो बाजार से नदारद हो चले हैं। हजारों रेस्टोरेंट, होटल्स के किचन भी संकट से घिर गए हैं।

शादी-ब्याह के मौसम में आशीर्वाद समारोह व प्रीतिभोज प्रसंग भी अधर में अटक गए हैं। कैटरर्स ही नहीं, हलवाई जमात के सामने भी असमंजस पसर गया है। युद्ध की विभीषिका झेल रहे मुल्क से भारत हजारों किलोमीटर दूर है, लेकिन युद्ध से पैदा परेशानियों ने हमारे मुल्क में भी दस्तक दे दी है।

शुरुआत एलपीजी से हुई है। झगड़ा थमा नहीं तो जल्द ये संकट पेट्रोल, डीजल के रूप में सामने होगा। हालांकि युद्धग्रस्त इलाके से भारत के लिए राहत की खबरें भी हैं। कच्चे तेल से लबालब एक बड़ा जहाज बम, बारूद, मिसाइल व बंदूकों को पार कर हिंदुस्तान की सरजमीं पर कल आ पहुंचा है।

दुनिया में युद्ध के बने हालातों के बीच बाजार ने एक बार अपनी निर्ममता दिखाई है। ये निर्ममता इंडक्शन चूल्हे व डीजल भट्‌ठी के दामों को मनमाने ढंग से बढ़ाने के रूप में सामने आई है। एलपीजी संकट के बीच भट्‌ठी व इंडक्शन दाना-पानी के बंदोबस्त का विकल्प था, लेकिन इसका बेजा फायदा उठाते हुए बाजार में व्यापारियों ने इंडक्शन व डीजल भट्‌ठी के दाम लगभग दोगुना तक कर दिए हैं।

बिजली से चलने वाले जिस इंडक्शन चूल्हे को आठ दिन पहले कोई पूछ नहीं रहा था, वह अब जबरदस्त डिमांड में है। कल तक ये चूल्हा 1500 से 2500 के बीच सहज उपलब्ध था, अब इसके दाम 3 से 4 हजार तक हो गए हैं। डीजल भट्‌ठी के दाम भी 2 हजार से बढ़ाकर 4 हजार कर दिए गए।

दामों के जरिये हो रही इस बेतहाशा कालाबाजारी पर किसी का अंकुश नहीं है। युद्ध जैसी आपदा में भी ये बेजा अवसर तलाशते बाजार साबित कर रहा है कि तिजारत के समक्ष कोई संवेदनशीलता काम नहीं आती।

मध्य प्रदेश में भी रसोई गैस का संकट गहरा गया है। ऑनलाइन बुकिंग का सिस्टम तो जमींदोज ही हो गया। ओटीपी जैसी व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ गई है। बुकिंग न होने से गैस एजेंसियों के दफ्तरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

चार दिन पूर्व जो सिलेंडर एक-दो दिन में घर आ रहा था, वही अब घरधणी के एजेंसी के दफ्तर तक जाने पर भी नहीं मिल रहा है। वेटिंग 8 से 15 दिन तक जा पहुंची है। इसके कारण बाजार में कालाबाजारी ने भी तेजी से जगह बना ली है।

हालांकि सरकार व जिला प्रशासन ने भी मुस्तैदी के साथ मैदान पकड़ लिया है, लेकिन संकट का समाधान फिलहाल तो दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा। आम आदमी के बीच युद्ध की घबराहट के चलते ये अंदेशा गहरा गया है कि आने वाले समय में सिलेंडर मिलना मुश्किल हो जाएगा और दाम भी दोगुना हो सकते हैं। इस अंदेशे ने गैस एजेंसियों के दफ्तरों के बाहर लंबी कतारें लगा दी हैं।

टंकी की नौटंकी शुरू हो गई है। भारत सरकार का दावा है कि एलपीजी का कोई संकट नहीं है। सप्लाय जस की तस है। बस, नागरिक घबराहट का माहौल न बनाएं। राज्य सरकार भी केंद्र सरकार के स्वर में सुर मिलाए हुए है। लेकिन जमीन पर हालात सरकारों के बयानों व दावों से ठीक उलट हैं।

एक अदद सिलेंडर के लिए जनसामान्य मारा-मारा फिर रहा है। सड़कों पर नजारे 1991 के इराक-कुवैत युद्ध के समय-से दिख रहे हैं। उस वक्त पेट्रोल पंप भी युद्ध की जद में आए थे। अभी ये संकट पेट्रोल-डीजल तक नहीं आया है, लेकिन अंदेशा गहराया हुआ है कि एक-आध सप्ताह में पेट्रोल पंप भी 1991 जैसी आपदा का शिकार हो जाएंगे।

ताजा संकट तो घर-घर की रसोई व चूल्हे से जुड़ा है। मध्य-पूर्व क्षेत्र में भड़की युद्ध की लपटें अब पेट की आग से जुड़ गई हैं। चपेट में होटल्स, रेस्टोरेंट्स, कैंटीन, कैटरर्स, मैस ही नहीं, ट्रेनों की पेंट्रीकार व शादी-ब्याह समारोह भी आ गए हैं। देश को मोदी सरकार से उम्मीद है कि वह इस संकट से जल्द पार पा लेगी, लेकिन बाजार इस आपदा में अवसर तलाश कालाबाजारी में लिप्त हो चला है। राजनीति भी पीछे नहीं। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए विरोध में सड़क पर चूल्हे जलाना शुरू कर दिए हैं।

कालाबाजारी रोकने के लिए बना कंट्रोल रूम
इंदौर जिले में एलपीजी सिलेंडरों की सहज उपलब्धता और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकेंगे।

कलेक्टर शिवम वर्मा की नजरें इस कंट्रोल रूम पर रहेंगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 जारी किया गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया गैस की पर्याप्त उपलब्धता व उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

कंट्रोल रूम में सहायक आपूर्ति अधिकारी कल्पना परामानिक (मोबाइल नंबर 9399142251), कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सवेसिंह गामड़ (8120041922), कम्प्यूटर ऑपरेटर अंकित नागर (9200249020), रोहित बर्मन (8085799812), महेश जगताप (6260271176) और अब्दुल समद (9926062731) को तैनात किया गया है।

उपभोक्ता अपनी शिकायत या सुझाव कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 पर दर्ज करा सकते हैं या फिर कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 221 में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर भी जानकारी दे सकते हैं।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 15 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 16 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 16 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 16 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 16 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 16 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 16 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 17 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 17 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 17 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 17 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 17 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 17 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 17 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 17 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 17 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 18 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 18 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!