सहारा सिटी होम्स की गलियों में तेंदुए की खोज अब भी जारी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
18 दिसंबर की अलसुबह बायपास की सहारा सिटी होम्स कॉलोनी में घुसी मादा तेंदुआ की गलियों में खोजबीन जारी है। हालांकि आशंका है कि वो कॉलोनी से निकल गई है। वन विभाग ने पिंजरे लगा रखे हैं, लेकिन कॉलोनी में उसका कोई मूवमेंट नजर नहीं आ रहा है।
उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर को सहारा सिटी होम्स में ही तेंदुआ घुसा जिसे 17 दिसंबर की सुबह पकड़ लिया गया था, लेकिन अगले ही दिन मादा तेंदुआ घुस गई, जिसका अब तक कोई पता नहीं चला है।
कॉलोनी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर रामदास का कहना है कि तीन दिन पूर्व उसकी मूवमेंट दिखी थी। मकान नंबर बी-9 के पास वो जाती दिखी थी। इसी दौरान उसने एक सूअर का शिकार भी किया था। वो उसे खींचकर ले गई थी, लेकिन इसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं चल रहा है।
उसकी टायलेट मिली थी, वहां वन विभाग ने पिंजरा लगाया क्योंकि कहा जाता है कि शेर प्रजाति के जानवर एक ही स्थान पर टायलेट करने दोबारा आते हैं। इसके बाद से उसकी कोई हलचल न तो वन कर्मचारियों को मिली है और न रहवासियों को। हालांकि वे अब भी दहशत में जी रहे हैं।
वन विभाग के रेस्क्यू प्रभारी योहन कटारा का कहना है कि वो संभवत: कॉलोनी से निकल गई है। फिर भी हमने सुरक्षा की दृष्टि से पिंजरे लगा रखे हैं। वैसे भी, इस प्रजाति के जानवर एक ही स्थान पर ज्यादा दिनों तक नहीं टिकते। फिलहाल उसका इंतजार ही किया जा रहा है।
बायपास की कोई कॉलोनी सुरक्षित नहीं
बायपास पर बसी तमाम कॉलोनियों में दावा तो है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं लेकिन न सुरक्षा है और न सुविधाएं। रहवासी दहशत के साये में ही जीते हैं। ये भी खबर है कि बड़ी संख्या में रहवासी मकान छोडक़र भी जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

भागीरथपुरा कांड में बड़े अफसर की बहाली:छोटे कर्मचारियों पर अब भी निलंबन की मार

बायपास पर चोर-पुलिस की दौड़:पांच किमी पीछा कर बदमाशों को पकड़ लिया; दो वाहन और चोरी के औजार जब्त

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!