निगमायुक्त ने मालवीय नगर में सड़क निर्माण का निरीक्षण कर अधिकारियों को दी हिदायत
Khulasa First
संवाददाता

सड़क निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवीय नगर गली नंबर 2 में निर्माणाधीन सड़क कार्य का निगमायुक्त ने निरीक्षण किया। इस मौके पर ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण, लेवलिंग के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नगर निगम द्वारा इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद अब सड़क निर्माण शुरू हो गया है। इसके चलते आज औचक निरीक्षण करने पहुंचे निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने निर्माण कार्य की जानकारी ली।
इसके बाद निगमायुक्त मास्टर प्लान अंतर्गत खजराना चौराहा से जमजम चौराहा तक, जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक तथा स्टार चौराहा से एडवांस एकेडमी तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति, उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता तथा यातायात व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। इस मौके पर निगमायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सड़क निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा तय समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल

एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली:अब साढ़े सात हजार पदों के लिए इस दिन होगी एग्जाम

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उजास:स्वर्ण मंदिर में श्रद्धा की डुबकी; प्रधानमंत्री ने दिया सेवा और परोपकार का संदेश

21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत:छात्रावास में मची अफरा-तफरी; चक्कर आने, उल्टी और घबराहट की शिकायत

पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल:आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!