अरोरा की नैया डूबते ही किनारे लगे दीपकश्री: संरक्षण का साया हटते ही बदला चोला; राजसी ठाट छोड़ अज्ञातवास में मनाया जन्मदिन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
मंडी के सबसे बड़े पोस्ता व्यापारी और पोस्ता किंग के नाम से विख्यात दीपकश्री ने इस वर्ष अपना जन्मदिन जिस गोपनीय अंदाज में मनाया, उसने जिले के व्यापारिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है।
जो दीपकश्री हर वर्ष जन्मदिन पर अपना राजसी ऐश्वर्य और वैभव दिखाता था, उसने इस बार गुपचुप तरीके से किसी अज्ञात स्थान पर जाकर जन्मदिन मनाया और सार्वजनिक परिदृश्य से पूरी तरह दूरी बना ली।
सूत्रों का दावा है कि यह अशोक अरोरा और उसके गुर्गों द्वारा संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ शुरू हुई कड़ी कानूनी घेराबंदी का असर है।
अशोक अरोरा व उसके गुर्गों द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब ठिकानों पर पुलिस की कार्रवाई और होटल सरोवर की लीज रद्द होने से अरोरा के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है।
जैसे ही व्यवस्था का निर्णय सामने आया, उनके सबसे करीबी माने जाने वाले दीपकश्री ने भी किनारा कर लिया।
विगत वर्षों में दीपक श्री की कार्यप्रणाली के पीछे अशोक अरोरा के संरक्षण की चर्चा आम रही है। इसी का परिणाम था कि नारकोटिक्स विंग, जो आए दिन जिले के छोटे-मोटे पोस्ता व्यापारियों के यहाँ मामूली विसंगतियों पर भी दबिश और सघन जांच का अभियान चलाती है, उसने आज तक दीपक श्री के गोदामों की ओर मुड़ने की जहमत नहीं उठाई।
जहां एक ओर आम व्यापारियों को कड़े नियमों और कागजी कार्रवाई के जाल में उलझाकर रखा जाता है। क्या विभाग का अमला रसूख के दबाव में काम कर रहा था? अब जबकि अशोक अरोरा का संरक्षण कमजोर पड़ चुका है, क्या नारकोटिक्स विंग में इतनी हिम्मत है कि वह नीमच के सबसे बड़े पोस्ता व्यापारी के स्टॉक और गोदामों की निष्पक्ष जांच कर सके? फिलहाल, दीपक श्री की यह रहस्यमयी चुप्पी और उनका अज्ञातवास नीमच के व्यापारिक जगत में एक बड़े और निर्णायक बदलाव का संकेत दे रहा है।
संबंधित समाचार

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!