तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की हाईलैंप लाइट बनी काल: राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार पलटी; 5 घायल, 1 गंभीर
Khulasa First
संवाददाता

-ओंकारेश्वर दर्शन से लौटते समय हादसा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ओंकारेश्वर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चकाचौंध करती हाईलैंप लाइट ने कार चालक की आंखों को पलभर के लिए चौंधिया दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, फिर कई पलटियां खाते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा इतना भयावह था कि श्रद्धालु कार में फंस गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल अपनी गाड़ियां रोकी और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
सिमरोल टीआई अमित बामोर के अनुसार घायल श्रद्धालुओं की पहचान मुकेश पिता मदन पुरी (28), मुकेश पिता मंसाराम (32), ओमप्रकाश पिता दयाराम (30), महेंद्र पिता सियाराम (27) और विनोद पिता मंगलाराम (28) के रूप में हुई है।
सभी घायल ग्राम गोदजी, जिला जालौर (राजस्थान) के निवासी हैं। ये सोमवार रात ओंकारेश्वर से दर्शन कर इंदौर होते हुए राजस्थान लौट रहे थे। इसी दौरान भैरू घाट स्थित डबल मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए।
घायल मुकेश पुरी ने बताया वह कार चला रहे थे और क्षेत्र उनके लिए नया था। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में डिपर मारती हुई गुजरी, जिसकी तेज रोशनी से आंखें चौंधिया गईं।
पलभर के लिए नियंत्रण खोते ही कार गड्ढे में जा गिरी और फिर पलट गई। हादसे के बाद कार में सवार सभी श्रद्धालु मदद के लिए चिल्लाने लगे। मुकेश पुरी के मुताबिक दुर्घटना में उनके साथी मुकेश को गंभीर चोटें आई हैं।
अन्य सभी घायलों का इंदौर में इलाज कराने के बाद देर रात गंभीर घायल मुकेश को उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस का कहना है कि मंगलवार को क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार हटाकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एक बार फिर तेज रफ्तार, लापरवाह ड्राइविंग और हाईवे पर डिपर लाइट के दुरुपयोग का खुलासा हुआ है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!