खबर
Top News

‘बंगाल' में ‘फाइल' खुलेगी,‘केरल' में ‘स्टोरी-2' होगी: मोदी-शाह, ममता की प्रतिष्ठा दांव पर; 4 राज्यों व 1 केंद्र शासित राज्य में चुनावों की हुई घोषणा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मार्च 2026, 1:16 pm
शेयर करें:
‘बंगाल' में ‘फाइल' खुलेगी,‘केरल' में ‘स्टोरी-2' होगी

जिसका इंतजार था, देश में वह पश्चिम बंगाल का चुनाव आया, केरल भी गरमाया

असम में ‘असम रिटर्न' की चुनौती से भाजपा के दो-दो हाथ शुरू, तमिलनाडु के बदलाव पर सबकी नजरें

देश के सबसे तेज चुनाव, 9 से 29 अप्रैल के बीच निपट जाएंगे 5 राज्यों के चुनाव, 4 मई को रिजल्ट

एसआईआर के शोर के बीच पश्चिम बंगाल के चुनाव पर देश की निगाहें, ‘दीदी' की ‘दादागीरी' कायम रहेगी?

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा का चुनावी जीत के अश्वमेध अभियान का अश्व क्या पश्चिम बंगाल में पकड़ में आ जाएगा या कमलदल इस बार बंगाल भी फतह कर लेगा? ये सवाल 5 राज्यों के चुनावों की घोषणा होते ही हिंदुस्तान की फिजाओं में तैर गया है। कारण भी साफ है। भाजपा व ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत को प्रतिष्ठा का प्रश्न जो बना रखा है।

लिहाजा अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि मोदी-शाह की जोड़ी के लिए ‘द बंगाल फाइल' खुलेगी या क्लोज हो जाएगी? महीने-सवा महीने में ये तय हो जाएगा कि ‘कमलदल' की निरंतर जीत का ‘चेप्टर' स्वामी विवेकानंद, बंकिम दा के सूबे में जाकर क्लोज होगा या ओपन?

ऐसे ही देश में ये जिज्ञासा भी बलवती हो गई है कि ‘थरूर' के जरिये सुदूर केरल का चुनाव भाजपा के लिए ‘द केरला स्टोरी पार्ट-2' साबित होगा या केरल की राजनीति की बरस-ओ-बरस से जारी केरल स्टोरी यथावत रहेगी।

तमिलनाडु में तो भाजपा के पास खोने को ज्यादा कुछ नहीं, लेकिन सवा करोड़ी सवाल ये है कि क्या ‘असम रिटर्न' होगा? हेमंत बिस्वा में असमिया समुदाय का विश्वास बरकरार रहेगा या गोगोई ‘गोल' पूरा कर लेंगे? पुड्डुचेरी का चुनाव ज्यादा दिलचस्पी का विषय नहीं है।

सारा जोर ‘बंगाल फाइल’ व ‘केरला स्टोरी' पर है। अब देखना है कि 21 दिवसीय ये देश के सबसे तेज चुनाव में ऊंट किस करवट बैठता है। ‘मां-माटी-मानुष' का नारा कायम रहेगा या ‘मोटा मानुष' का कोई करिश्माई ‘ज्ञान-गणित' काम कर जाएगा?

भारत निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुड्‌डुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। असम, केरल और पुड्‌डुचेरी में 9 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल और पश्चिम बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान होगा।

पांचों राज्यों के नतीजे 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रमों और तैयारियों की जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव... पश्चिम बंगाल में कुल 7 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 3.6 करोड़ पुरुष और 3.4 करोड़ महिला हैं। यहां 1402 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव होना है।

पिछली बार 8 चरणों में चुनाव हुए थे, जिसमें टीएमसी ने 215 और भाजपा ने 77 सीटें जीती थीं। इन चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी फिर एक बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थीं।

तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव... तमिलनाडु में कुल 5.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 2.7 करोड़ पुरुष और 2.8 करोड़ महिला हैं। यहां 7617 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होना हैं।

पिछली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे, जिसमें डीएमके ने 133, अन्नाद्रमुक ने 66 और भाजपा ने 5 सीटें जीती थीं। चुनाव के बाद एमके स्टालिन ने सीएम पद की शपथ ली थी।

असम में 126 सीटों पर चुनाव... असम में कुल 2.4 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 1.2 करोड़ पुरुष और 1.2 करोड़ महिला हैं। यहां 343 वोट थर्ड जेंडर के हैं। कुल 126 सीटों पर चुनाव होना हैं।

पिछली बार असम विधानसभा चुनाव तीन चरणों में चुनाव हुए थे। एनडीए ने 75 सीटें जीतकर असम में सरकार बनाई थी और हेमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

केरल में 140 सीटों पर चुनाव...केरल में कुल 2.6 करोड़ वोटर, जिनमें 1.3 करोड़ पुरुष और 1.3 करोड़ महिला हैं। यहां 277 वोट थर्ड जेंडर के हैं। 140 सीटों पर चुनाव होना हैं। केरल विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे।

इसमें एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं। इस चुनाव के बाद पिनराई विजयन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

पुड्‌डुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव... पुड्‌डुचेरी में कुल 9.4 लाख वोटर हैं, जिनमें 4.4 लाख पुरुष और 15 लाख महिला हैं। यहां 139 वोट थर्ड जेंडर के हैं। कुल 30 सीटों पर चुनाव होना हैं। पुड्‌डुचेरी विधानसभा चुनाव एक ही चरण में हुए थे, जिसमें एनडीए ने 16 और यूपीए ने 9 सीटें जीती थीं। एनडीए के एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री बने थे।

संबंधित समाचार

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

less than a minute ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

2 minutes ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

6 minutes ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

16 minutes ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

25 minutes ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

27 minutes ago
अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

35 minutes ago
तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग
Top News

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

37 minutes ago
कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’
Top News

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

38 minutes ago
इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप
Top News

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

about 1 hour ago
विघ्नहर्ता का स्वागत
Top News

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

about 1 hour ago
करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल
Top News

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

about 1 hour ago
सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक
Top News

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

about 1 hour ago
अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

about 1 hour ago
टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न
Top News

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

about 1 hour ago
चार बेटों ने फेरा मुंह
Top News

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

about 1 hour ago
41 लाख की लूट का खुलासा
Top News

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

about 1 hour ago
एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप
Top News

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

about 1 hour ago
नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर
Top News

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!