कर्ज में डूबा नगर निगम अब वसूलेगा एमओएस का भी टैक्स: सैकड़ों नोटिस जारी हर घर की होगी नपती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम कर्ज में डूबा हुआ है। सालाना बजट में करीब 8 हजार करोड़ का लेखा-जोखा दर्शाने वाले निगम के खाते में विकास कार्यों का भुगतान करने के लिए भी पैसा नहीं है। इसके चलते अब शहरवासियों से मकान के ओपन स्पेस पर भी टैक्स वसूला जाएगा, जिसके लिए सैकड़ों लोगों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं।
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष व निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने पत्रकारो से चर्चा में महापौर पर जजिया कर की तर्ज पर टैक्स वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा निगम अपनी वर्तमान आय से खुद का खर्च उठा पाने की स्थिति में नहीं है। महापौर की प्लानिंग के अनुसार अब जनता से मकान के ओपन स्पेस एमओएस पर भी टैक्स वसूली की मंजूरी दे दी है। कांग्रेस ने इस टैक्स को वापस लेने की मांग की है।
जमीन बेचकर कमाई
चौकसे के मुताबिक निगम के तमाम खर्चों का बोझ कम करने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्लानिंग के तहत नया टैक्स वसूलने और निगम की जमीन बेचकर कमाई करने पर जोर दे रहे हैं। इसके चलते लगभग 65 हजार वर्गफीट जमीन की ऑनलाइन बिक्री की तैयारी भी की गई, ताकि निगम की माली हालत सुधर सके, लेकिन मामले का खुलासा होने के बाद इसे टाल दिया गया। निगम परिषद ने स्विमिंग पूल की फीस और सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग शुल्क भी बढ़ा दिया।
...तो चलेगा हस्ताक्षर अभियान
चिंटू चौकसे ने महापौर सहित निगम परिषद को चेतावनी दी है कि जनता पर थोपे गए टैक्स को वापस लिया जाए। ऐसा नहीं होने पर पहले निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे, उसके बाद भी बात नहीं बनी तो कांग्रेस धरना-प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान सहित अन्य तरीके से विरोध प्रकट करेगी।
पहले ही संपत्ति कर में 63 फीसदी वृद्धि
चौकसे ने कहा मई 2024 में निगम ने शहर की 531 कॉलोनियों के संपत्ति कर के स्लैब की दर में प्रति वर्गफीट पर टैक्स 10 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। इससे शहर के अधिकतर आवासीय और व्यावसायिक भवन पर संपत्ति कर में 63 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई। अब करीब दो साल बाद टैक्स वसूली का नया विकल्प तलाशकर मकान के खाली स्थान, यानी एमओएस पर टैक्स लगाने का फरमान जारी कर दिया, जो उचित नहीं है।
शासन ने नहीं दिया बकाया डेढ़ हजार चुंगी कर: चौकसे ने कहा निगम को राज्य शासन से करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपए की बकाया चुंगी कर राशि लेना है। निगम द्वारा हर महीने करीब 44 करोड़ रुपए की मांग के बावजूद 17 से 18 करोड़ रुपए ही मिल पा रहे हैं, जबकि निगम को ठेकेदारों को विकास कार्यों के करोड़ों रुपए देना हैं।
इसके भुगतान की व्यवस्था भी निगम के पास नहीं है। इसके अलावा शहर में करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। इसके भुगतान के लिए भी आर्थिक संकट है, लेकिन महापौर शासन से निगम की बकाया राशि नहीं ले पा रहे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था
देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!