कोर्ट ने भाजपा नेता गोलू कश्यप को भी बनाया आरोपी: भागचंद बनाफर आत्महत्या केस में नया मोड़; 10 आरोपियों की डिस्चार्ज अर्जी खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उधारी के विवाद से जुड़े आत्महत्या प्रकरण में कोर्ट ने एक और व्यक्ति को आरोपी के रूप में तलब किया है। साथ ही पहले से नामजद आरोपियों द्वारा दायर डिस्चार्ज आवेदन खारिज कर दिया गया। कोर्ट ने कहा कि केस डायरी, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आरोप तय करने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं। मामले की सुनवाई विवेक कुमार चंदेल की कोर्ट में हुई। यह प्रकरण बाणगंगा थाना क्षेत्र में भागचंद बनाफर द्वारा की गई आत्महत्या का है।
कोर्ट के समक्ष पवन प्रजापत, रवि शर्मा, श्रीकांत शर्मा, पंकज मेहता, अभिमान उर्फ भाऊ चौहान, राजीव उर्फ राजू मेहरा, आकाश उर्फ अक्कू यादव, विजयसिंह चौहान, विजयसिंह गुसाईवाल और कैलाश गुसाईवाल की ओर से उन्मोचन (डिस्चार्ज) के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आरोपियों का कहना था कि मृतक द्वारा पहले की शिकायतों में उनका नाम नहीं लिया गया था और बाद में पेश किए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की आशंका भी है।
कोर्ट ने केस डायरी, गवाहों के बयान, उधारी से जुड़े दस्तावेज, मृतक की डायरी और वाट्सएप चैट सहित अन्य साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद यह तर्क स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने माना कि प्रथम दृष्टया आरोपियों द्वारा उधारी की रकम को लेकर मृतक को परेशान करने के पर्याप्त संकेत मिलते हैं। इसी आधार पर डिस्चार्ज आवेदन खारिज कर दिया। मामले में फरियादी की ओर से एक आवेदन देकर मांग की गई थी कि गोलू उर्फ ललित पिता राजेंद्र कश्यप निवासी भागीरथपुरा को भी आरोपी बनाया जाए।
आवेदन में कहा गया कि मृतक ने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो और पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में गोलू कश्यप का नाम लिया था, लेकिन पुलिस ने उसे आरोपी नहीं बनाया। कोर्ट ने रिकॉर्ड पर उपलब्ध दस्तावेज, गवाहों के बयान और शिकायत-पत्र का परीक्षण किया।
इसमें पाया कि मृतक के परिजन और अन्य गवाहों के बयानों में भी गोलू कश्यप द्वारा उधारी की रकम को लेकर मृतक को प्रताड़ित करने की बात सामने आई है। कोर्ट ने कहा उपलब्ध सामग्री के आधार पर गोलू कश्यप की भूमिका प्रथम दृष्टया दिखाई देती है, इसलिए उसके खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत संज्ञान लेते हुए उसे मामले में आरोपी के रूप में तलब किया जाता है।
प्राइवेट वकील को मिली अनुमति
फरियादी की ओर से प्राइवेट अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए दिया आवेदन स्वीकार करते हुए कोर्ट ने कहा कि निजी अधिवक्ता लोक अभियोजक के निर्देशन में अभियोजन की सहायता कर सकेंगे। कोर्ट ने आदेश दिया कि नवआरोपित गोलू कश्यप को समन जारी कर अगली सुनवाई में उपस्थित किया जाए।
साथ ही अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। अब इस चर्चित मामले में कोर्ट ने 24 मार्च 2026 को अगली सुनवाई तय की है, जिसमें गोलू कश्यप की उपस्थिति और आरोप तय करने की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!