निगम ने जनता पर जबरन थोपा टैक्स: पूर्व पार्षद दिलीप कौशल की याचिका संपत्ति कर वृद्धि पर शासन ने की सुनवाई
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा शहर की 1200 कॉलोनियों के रहवासियों पर जबरन टैक्स थोपा गया है। यह आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने संपत्तिकर वृद्धि के साथ की जा रही टैक्स वसूली पर रोक लगाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।
याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने शासन को सुनवाई करने के निर्देश दिए। इसके चलते शासन द्वारा गत दिवस सुनवाई की गई। अदालत के आदेश पर नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव प्रमोद शुक्ला ने पूर्व पार्षद दिलीप कौशल का पक्ष सुना।
इस मौके पर पूर्व पार्षद अधिवक्ता जयेश गुरनानी के साथ मंत्रालय पहुंचे। शासन के समक्ष उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नगर निगम को तत्काल प्रभाव से संपत्ति कर वृद्धि के प्रस्ताव को निरस्त करना चाहिए। इससे शहर के करीब 7 लाख 35 हजार परिवारों को राहत मिलेगी।
शहर की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है...इस मामले में पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने बताया कि इंदौर के 7.35 लाख कर दाताओं द्वारा प्रति वर्ष करोड़ों रुपए शासन और नगर निगम को कर के रूप में दिए जाते हैं। इसके बाद भी इंदौर शहर की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। सरकार के आदेश (राजपत्र) के विपरीत नगर निगम द्वारा की गई कर वृद्धि इंदौर की जनता से खुली लूट है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सुनवाई के बाद अभी अपना फैसला नहीं सुनाया गया है।
कलेक्टर गाइडलाइन... अभिभाषक जयेश गुरनानी ने बताया कि वर्ष 2020 में प्रदेश सरकार ने राजपत्र जारी कर प्रत्येक जिले में संपत्ति कर लेने या बढ़ाने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार संपत्ति कर निर्धारण के नियम बनाए थे, लेकिन निगम द्वारा इस नियम को दरकिनार करते हुए पूर्व की संपत्ति कर दरों में सीधे 10 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई।
इससे नगरीय क्षेत्र की 923 कॉलोनियां सीधे तौर पर प्रभावित हुईं। जबकि कलेक्टर की रिपोर्ट में 923 कॉलोनियों की गाइडलाइन में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ, लेकिन निगम ने मनमाने तरीके से टैक्स वृद्धि कर दी है, जिसे निरस्त किया जाए। निगम की इस टैक्स वृद्धि से शहर के कर दाताओं पर 25 से 50 प्रतिशत तक का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!