खबर
Top News

कंट्रोल रूम प्रभारी ने एप पर की गई शिकायतों में किया हेरफेर: आंकड़ों की बाजीगरी दिखाकर शिकायतों की संख्या की कम, जांच में हो सकता है खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मार्च 2026, 1:43 pm
शेयर करें:
कंट्रोल रूम प्रभारी ने एप पर की गई शिकायतों में किया हेरफेर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में कचरा प्रबंधन और जीपीएस की मॉनिटरिंग का जिम्मा संभाल रहे प्रभारी द्वारा इंदौर एप 311 पर दर्ज होने वाली शिकायतों के आंकड़ों में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया गया है। इसके चलते आला अफसरों को उन शिकायतों का डाटा सौंपा गया है, जिनका निराकरण किया गया। उन शिकायतों को सूची से अलग कर दिया गया, जिन पर कभी कार्रवाई नहीं हुई। इस तरह अपने पद का दुरुपयोग कर कंट्रोल रूम प्रभारी पर मनमानी करने के आरोप लग रहे हैं।

नगर निगम में अफसरों की मनमानी से कामकाज हो रहा है। इसका फायदा अफसरों के चहेतों को भी मिलने लगा है। अफसरों की मिलीभगत से उनके चहेते आंकड़ों में हेरफेर कर सबकुछ ठीक होने का दावा करते रहते हैं, जबकि हकीकत में कुछ भी ठीक नहीं है।

हालांकि ऐसे मामलों की जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल तक नहीं पहुंचती है। इसका फायदा उठाकर ही पैंतरेबाजी कर आंकड़ों की बाजीगरी दिखाई जा रही है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा जनहित में खुलासा फर्स्ट कर रहा है।

इस मामले में कचरा प्रबंधन व जीपीएस मॉनिटरिंग का जिम्मा संभाल रहे प्रभारी अधिकारी योगेंद्र दीक्षित पर मनमानी करते हुए इंदौर एप 311 पर दर्ज शिकायतों के आंकड़ों में हेरफेर करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले के संबंध में जानकारी लेने के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी योगेंद्र दीक्षित से संपर्क करना चाहा, लेकिन नहीं हो सका।

चहेतों की शिकायत का करते निराकरण... बताया जाता है कि शहरवासी अपनी समस्या को लेकर इंदौर एप 311 पर शिकायत दर्ज कराते हैं, लेकिन कंट्रोल रूम प्रभारी के चहेते के क्षेत्र की शिकायत होने पर दबा देता है और जो शिकायत उसके चहेते के अलावा होती है उसके निराकरण के लिए जिम्मेदार पर लगातार दबाव बनाता है।

जिससे वह परेशान होकर उसके पास पहुंचे और प्रभारी उससे मनचाहा लाभ ले सकें। इस तरह सैकड़ों शिकायतों में हेरफेर कर बिना कार्रवाई के ही बंद कर दिया जाता है। जिनका निराकरण होता है उनकी सूची अपर आयुक्त तक पहुंचा दी जाती है। बताया जाता है कि प्रभारी द्वारा लंबे समय से शिकायतों को लेकर इस तरह का खेल रचा जा रहा है। जिससे कंट्रोल रूम प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है।

भागीरथपुरा की शिकायतें
नगर निगम के जीपीएस सिस्टम और इंदौर 311 एप के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया, जिसका प्रभारी योगेंद्र दीक्षित को बनाया गया। कंट्रोल रूम का रिकॉर्ड बताता है कि यहां भागीरथपुरा के रहवासियों ने सैकड़ों शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन उनका समुचित निराकरण नहीं हुआ।

इसके चलते ही भागीरथपुरा में ड्रेनेजयुक्त गंदा व दूषित पानी पीने से करीब 36 लोगों की मौत हुई। भागीरथपुरा में भयावह हादसे के बाद जब खुलासा फर्स्ट ने आमजन से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि निगम के इंदौर एप 311 पर कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

कई लोगों ने खुद ही खर्च कर समस्या का निराकरण किया। ऐसी शिकायतों के निराकरण की जानकारी मिलते ही प्रभारी ने उन्हें निराकृत सूची में शामिल कर दिया। जबकि अधिकतर वह शिकायतें जिनका निराकरण महीनों बाद भी नहीं हुआ उन्हें सूची से ही अलग कर दिया।

इस तरह निगम अफसरों को भागीरथपुरा से होने वाली शिकायतों की जो सूची मिली वह आंकड़ों की बाजीगरी दिखाकर तैयार की गई थी। जबकि हकीकत में भागीरथपुरा के रहवासियों की समस्याओं का निराकरण हुआ ही नहीं। यदि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होती तो भागीरथपुरा में भयावह हादसा नहीं होता।

गंदे पानी की सैकड़ों शिकायतें
निगम के इंदौर एप 311 पर मौजूदा में गंदे पानी की समस्या को लेकर सैकड़ों शिकायतें दर्ज है। लेकिन कंट्रोल रूम प्रभारी योगेंद्र दीक्षित उन शिकायतों के निराकरण पर जोर देने की बजाय उनको दबाकर बैठा हेै। जब कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव व निगमायुक्त क्षिाितज सिंघल ने गंदे पानी की समस्या 48 घंटे मेे दूर करने के लिए कंट्रोल रुम भी बनवा दिया है।

इसके बाद भी शहरवासियों की शिकायतों का निराकरण समयसीमा में नही हो रहा है। इस मामले में नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री प्रताप सिंह बुंदेला भी मूक दर्शक बने हुए हैं। जब कि कंट्रोल रुम प्रभारी बार-बार होने वाली शिकायतो को सूची से ही अलग कर मामले को दबा रहा है।

इससे निगम के साफ पानी सप्लाय कराने के दावे खोखले साबित होने लगे हैं। जब कि अफसरों को पता ही नही है कि सबकुछ ठीक होने के बाद पेंच कहां फंसा हुआ है। दरअसल वह शिकायतंे अफसरों तक पहुंचती नहीं हैं, जिनका निराकरण नहीं होता है। मात्र वही शिकायतों की सूची अफसरों को दी जाती है जिनका निराकरण हो जाता है।

बार-बार फोन लगाकर परेशान करो
कंट्रोल रूम प्रभारी के बारे में सूत्रों ने बताया कि वह कहता है कि शिकायतकर्ता को बार-बार फोन लगाकर इतना परेशान करो कि वह खुद ही अपनी शिकायत कटवा ले। यदि वह फिर भी शिकायत नहीं कटवाता है तो उसकी शिकायत को अलग सूची में डाल दो, जिससे मुख्य सूची से उसकी शिकायत हट जाती है और अफसरों के देखने पर पता ही नहीं चलता है कि महीनों से शिकायत हो रही है, लेकिन उसका निराकरण नहीं किया जा रहा है।

यह सबकुछ कंट्रोल रूम प्रभारी की मंशा से होता है। इसके चलते किसी भी विभाग का कोई भी कर्मचारी प्रभारी से पंगा लेने से डरता है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 7 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 7 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 7 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 8 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 8 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 8 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 8 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 8 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 8 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 8 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 8 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 8 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 9 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 9 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 9 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 9 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!