खबर
टॉप न्यूज

टीचर ने 5वीं के छात्र पर किया हमला: बोतल से सिर फोड़ा, दीवार पर पटका; बचाने आई बहन को भी पीटा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

22 दिसंबर 2025, 6:04 pm
शेयर करें:
टीचर ने 5वीं के छात्र पर किया हमला

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए 11 साल के मासूम छात्र को न केवल लहूलुहान कर दिया, बल्कि उसके साथ जानवर जैसा बर्ताव किया।

शिक्षिका ने खोया अपना आपा
घटना रीवा के जेंटल शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र ने होमवर्क पूरा नहीं किया था, जिससे नाराज होकर शिक्षिका मनीषा विश्वकर्मा ने अपना आपा खो दिया।

उन्होंने छात्र के सिर पर स्टील की भारी बोतल से हमला किया और उसका सिर बार-बार दीवार पर पटका। हैरानी की बात यह है कि जब छात्र की छोटी बहन ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की, तो शिक्षिका ने उसके साथ भी मारपीट की।

स्कूल प्रबंधन की संवेदनहीनता देखिए बच्चा खून से लथपथ था, लेकिन न तो उसे अस्पताल ले जाया गया और न ही उसके माता-पिता को सूचित किया गया। परिजन का आरोप है कि शनिवार (20 दिसंबर) शाम से ही स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश करता रहा। 

रविवार देर रात परिजन खुलकर सामने आए। वे आज (22 दिसंबर) थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। 

पीड़ित छात्र के पिता का दर्द
उन्होंने भरे मन से कहा "मैं अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत कर स्कूल की भारी-भरकम फीस भरता हूं, ताकि मेरा बच्चा अच्छी शिक्षा ले सके। क्या मैंने फीस इसलिए दी थी कि मेरे बच्चे का सिर फोड़ दिया जाए? सिर्फ दो चैप्टर होमवर्क न होने पर ऐसी सजा?"

घटना के बाद से सदमे में है छात्र
घटना के बाद से 11 वर्षीय छात्र गहरे सदमे में है। वह इतना डरा हुआ है कि स्कूल का नाम सुनते ही कांपने लगता है। उसे तेज बुखार है और उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। दोस्तों के सामने हुई इस बेइज्जती ने उसके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है।

ABVP का प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जिला संयोजक पीएन पांडेय ने प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रीवा में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले ज्योति स्कूल और सेमरिया में छात्रा के सुसाइड जैसे मामले सामने आ चुके हैं। ज्योति स्कूल मामले में भी राष्ट्रीय बाल आयोग को दखल देना पड़ा था।

DEO बोले- घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं
जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा ने कहा कि निजी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट की शिकायत संज्ञान में आई है। जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। अगर शिक्षिका या स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

5 minutes ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

15 minutes ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

23 minutes ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

29 minutes ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 19 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 19 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 19 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 19 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 19 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 20 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 20 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!