चलती बाइक पर फोन पर बात कर रहा था छात्र, हादसे में मौत: चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा अनस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पुलिस यातायात नियमों की समझाइश देने के लिए तरह-तरह के अभियान चला रही है। बावजूद वाहन चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहे हैं।
तेज रफ्तार, लापरवाही और चलती गाड़ी पर मोबाइल के इस्तेमाल ने एक घर का चिराग बुझा दिया। जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए घर लौट रहे बी-फॉर्मेसी के छात्र की सड़क हादसे में गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
गांधीनगर पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय कॉलेज छात्र अनस मेवाती की चार दिन तक चले इलाज के बाद मौत हो गई। अनस ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज से बी-फॉर्मेसी सेकंड ईयर का छात्र था। 21 दिसंबर को वह कॉलेज से जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए घर लौट रहा था।
संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से टकरा गया
परिजन ने बताया कि नमाज की जल्दबाजी में अनस तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। तभी रास्ते में उसके मोबाइल पर कॉल आ गया। वह एक हाथ से फोन पर बात कर रहा था और दूसरे से बाइक चला रहा था। यही लापरवाही जानलेवा साबित हुई। संतुलन बिगड़ा और बाइक सीधे सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में अनस गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हुआ। मौके पर मौजूद कॉलेज के दोस्तों और राहगीरों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अनस की हालत नाजुक बनी रही और चार दिन तक वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।
टायर ब्लास्ट, पंचर पका रहे युवक की मौत
इंदौर। लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी ने एक युवक की जान ले ली। ट्रक के टायर में हवा भरते समय हुए जोरदार धमाके में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार मृतक मोहम्मद नाहिद पिता कलीमुद्दीन (21) निवासी विजय पैलेस, माणिकबाग का रहने वाला था। नाहिद नायता मुंडला स्थित ट्रामा सेंटर के पास स्थित एक पंचर की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने बताया कि 19 दिसंबर को दुकान पर एक ट्रक का पंचर बनाया जा रहा था।
पंचर बनाने के बाद जब टायर में हवा भर रहा था उसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। टायर फटते ही नाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। हादसे के बाद लोगों ने घायल नाहिद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी था।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!