कचरा वाहनों से पानी का छिड़काव करने के लिए लगने लगे स्प्रिंकलर
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर में कचरा वाहनों से पानी का छिड़काव कर धूल-मिट्टी को उड़ने से रोकने का अभियान तेज हो गया है। इसके चलते निगम के करीब 150 कचरा वाहनो में स्प्रिंकलर लगाकर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में सभी कचरा वाहनों से पानी के छिड़काव शुरू करने की तैयारी जोरशोर से जारी है।
निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने इंदौर को स्वच्छता में सिरमौर बनने के साथ-साथ पर्यावरण व प्रदूषण के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने के लिए नवाचार करते हुए कचरा वाहनों से पानी के छिड़काव का प्रयोग शुरू कराया है। इस संबंध में वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे ने बताया कि निगमायुक्त के सुझाव के अनुरुप कार्य करते हुए सभी कचरा वाहनों में पानी की पचास लीटर की टंकी लगाई जा रही है।
इससे स्प्रिकलर को जोड़कर कचरा वाहन पूरे रास्ते पानी का छिड़काव करता हुआ चलेगा। इससे कचरा वाहन से धूल और मिट्टी उड़ने की समस्या नहीं होगी। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त के निर्देश के बाद तकनीकी तौर पर कचरा वाहनों में पानी के छिड़काव की व्यवस्था करने के लिए पूरी टीम तैयार की गई है जो नियमित कचरा वाहनो में इन संयंत्रों को लगाने में जुटी हुई है।
इसके चलते अब तक करीब 150 कचरा वाहनों में यह किट लगा दी गई है। इससे वह कचरा वाहन जिस मार्ग से निकलते हैं उस मार्ग पर पानी का छिड़काव करते हुए निकलते हैं। इसी तरह की किट सभी कचरा वाहनों में लगाई जाने के बाद शहर की किसी भी सड़क पर कचरा वाहन के निकलने पर धूल व मिट्टी उड़ने की संभावना नहीं होगी। इससे पर्यावरण भी बेहतर रहेगा।
चेसिस में जगह बनाकर प्लास्टिक की टंकी लगाई
वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे ने बताया कि कचरा वाहन के चेचिस में जगह बनाकर पचास लीटर पानी की टंकी लगाई जा रही है। उसके साथ ही चेचिस के एक हिस्से में मोटर भी लगाई जा रही है। यह मोटर पानी टंकी से लेकर पाइप के सहारे सड़क पर छिड़काव करेगी।
इस मोटर को चालू करने और बंद करने का एक स्विच भी लगाया जा रहा है, जिससे कचरा संग्रहण के लिए निकलते समय कचरा वाहन पानी का छिड़काव शुरू कर सकेंगे और बाद में बंद कर सकेंगे। बताया जाता है कि कचरा वाहनों में पानी के छिड़काव के लिए जो टंकी लागई जा रही है वह पचास लीटर की है।
इससे प्रत्येक कचरा वाहन एक रुट पर आसानी से पानी का छिड़काव कर सकेंगे। दूसरे राउंड के लिए वाहन चालकों को पानी की टंकी भरनी होगी। इस तरह लगातार कचरा वाहन पानी का छिड़काव कर सकेंगे।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!