बेटे ने की मां की हत्या: पिता, भाई-बहन के सामने हुई वारदात; तसले और हंसिया से किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बेटे द्वारा मां की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कुंडम थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया बदरिया में गुरुवार को हुई। आरोपी बेटे ने मां से खाना मांगा था।
जब मां ने कहा कि खाना अभी नहीं बना है, तो वह गुस्से में आ गया और पहले तसले से हमला किया, फिर हंसिया से गले और सिर पर वार कर दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पिता, भाई-बहन के सामने वारदात
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जमुना मरावी सुबह घर का काम कर रही थीं। तभी उनका बड़ा बेटा दीपक मरावी घर पहुंचा और खाने की मांग करने लगा। मां ने कहा कि खाना बनने में थोड़ा समय लगेगा।
इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। घर में मौजूद छोटे भाई और बहन ने बीच-बचाव किया, जिससे कुछ देर के लिए मामला शांत हो गया।
आधे घंटे बाद फिर पहुंचा और हमला कर दिया
करीब आधे घंटे बाद दीपक दोबारा मां के पास पहुंचा और विवाद करने लगा। अचानक उसने घर में रखा तसला उठाकर मां पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। उन्हें बचाने पहुंचे पिता श्याम सिंह मरावी को भी आरोपी ने धक्का दे दिया।
इसके बाद आरोपी ने दीवार पर रखा हंसिया उठाकर मां के गले और सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
धमकी देकर जंगल भागा, शाम को गिरफ्तार
वारदात के बाद आरोपी पिता, भाई और बहन को धमकी देकर जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर गुरुवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुंडम स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मजदूरी कर चलता है परिवार
पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार गांव में मजदूरी कर जीवन-यापन करता है। घर में माता-पिता के साथ छोटे भाई-बहन रहते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी सहित उसके भाई-बहन मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!