इंसान ही नहीं, बेजुबानों के लिए भी दिखाई दरियादिली: स्ट्रीट डॉग्स को जहर देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

लसूड़िया थाना पुलिस ने रहवासियों की शिकायत पर आरोपियों को दरदबोचा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस पर अक्सर आरोप लगते रहते हैं, लेकिन जब यही खाकी इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करती है तो लोगों के दिलों में सम्मान और भरोसा कायम कर देती है। इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने ऐसा ही एक काम कर साबित कर दिया कि खाकी सिर्फ इंसानों की ही नहीं, बेजुबान जानवरों की भी सच्ची रक्षक है।
मामला तुलसी नगर ए सेक्टर का है, जहां पिछले कुछ दिनों से रहस्यमय तरीके से स्ट्रीट डॉग्स के गायब होने की घटनाएं हो रही थीं। क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी तारेश सोनी को शिकायत कर शंका जताई। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने रहवासियों से चर्चा कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
जांच के दौरान क्षेत्र में ही रहने वाले दो संदिग्धों होटल संचालक विश्वजीत दत्ता और उसके नेपाली नौकर के बारे में जानकारी मिली। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में दोनों अपने अपराध से इनकार करते रहे, लेकिन सख्ती बरतने पर आखिर सच उगल दिया।
पुलिस की तत्परता से बढ़ा रहवासियों में भरोसा
लसूड़िया थाना पुलिस ने तत्परतापूर्वक मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की है। रहवासियों का कहना है कि पुलिस ने जिस तेजी और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की, उससे क्षेत्र में लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।
लग रही थी साइको की करतूत
एसीपी पराग सैनी ने बताया मामला संज्ञान में आने के बाद प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कोई साइको इस तरह की हरकत कर रहा है। लेकिन क्षेत्रवासियों की ओर से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद लसूड़िया थाना स्टाफ ने बेजुबान जानवरों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सक्रियता से जांच की और चंद घंटों के भीतर ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।
जहर देकर मार रहे थे कुत्तों को
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी स्ट्रीट डॉग्स को जहर देकर मार रहे थे। रहवासियों ने पुलिस को अमित्राज नामक जहर की एक बोतल भी सौंपी, जिसका इस्तेमाल विश्वजीत और उसके साथी नेपाली द्वारा किया जा रहा था। यह दवा जानवरों की हृदय गति को प्रभावित करती है, जिससे उनकी मौत हो जाती है। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने क्षेत्र में कई कुत्तों को इस जहरीली दवा के जरिये मार दिया था। इसके चलते पूरे क्षेत्र में कुत्तों की संख्या अचानक कम होने लगी थी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!