चेहरा दिखाओ-हाजिरी लगाओ: सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ड्यूटी का नया दौर
KHULASA FIRST
संवाददाता

कलेक्टर शिवम वर्मा के कड़े निर्देश, सरकारी दफ्तरों में अब समय की पाबंदी और सख्त पहरा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में सरकारी कार्य संस्कृति को पूरी तरह बदलने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद अब इंदौर में नई व्यवस्था लागू हो गई है।
कोरोना काल से चली आ रही पांच दिवसीय कार्यप्रणाली को शासन ने निरंतर रखा है, लेकिन अब दफ्तरों के समय और उपस्थिति दर्ज करने के तरीकों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। नए आदेशों के तहत अब अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में मौजूद रहना होगा।
कलेक्टर शिवम वर्मा इस नई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासनहीनता और समय की बर्बादी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर द्वारा पिछले दिनों किए गए औचक निरीक्षण और नदारद कर्मचारियों को थमाए गए नोटिसों ने यह साफ कर दिया है कि अब केवल कागजों पर हाजिरी नहीं चलेगी। इंदौर के सभी सरकारी दफ्तरों में अब हाजिरी के लिए चेहरा स्कैन करना अनिवार्य कर दिया गया है।
शासन के निर्देशों के अनुसार, कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली और कार्ड पंच मशीनें लगा दी गई हैं। इसके साथ ही मोबाइल ऐप के जरिए भी उपस्थिति दर्ज करने की सुविधा दी गई है, जिससे हर कर्मचारी की उपस्थिति का डेटा सीधे मुख्यालय तक पहुंचेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग के संशोधित नियमों के बाद अब सरकारी अमले को सोमवार से शुक्रवार तक पूरे 8 घंटे की सक्रिय ड्यूटी देनी होगी, जबकि शनिवार और रविवार का अवकाश पूर्ववत रहेगा। कलेक्टर शिवम वर्मा की इस सख्ती से अब उन कर्मचारियों में हड़कंप है जो अक्सर दफ्तरों से नदारद रहते थे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!