चौंकाने वाला खुलासा: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे नाबालिग; कई लड़कियां हुईं गर्भवती
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत में लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनन मान्यता प्राप्त है, लेकिन यह सुविधा केवल व्यस्क के लिए है। इसके बावजूद शहर और आसपास के क्षेत्रों से ऐसे कई मामले सामने आए है, जिसने प्रशासन से लेकर समाज तक को चौंका दिया है।
एक महीने में सामने आए 8 मामले
महिला एवं बाल विकास विभाग को इंदौर बाल विवाह रोधी उड़नदस्ता को मिली शिकायतों के बाद जब जांच शुरू की गई, तो स्थिति बेहद गंभीर निकली। महज एक महीने के भीतर 8 नाबालिग लिव-इन रिलेशनशिप के मामले सामने आए हैं।
इन मामलों में शामिल लड़के-लड़कियों की उम्र 13 से 17 साल के बीच बताई गई है।सभी नाबालिग पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे।
कई बच्चियां हुईं गर्भवती
जांच में यह भी सामने आया कि नाबालिग जोड़े सामान्य रूप से नहीं, बल्कि पूरी तरह व्यस्क दंपती की तरह जीवन जी रहे थे। इसी दौरान शारीरिक संबंध बने, जिसके कारण कुछ नाबालिग लड़कियां गर्भवती हो गईं।
एक मामला तब सामने आया, जब एक नाबालिग लड़की को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उड़नदस्ता विभाग को इसकी जानकारी मिली और मामला उजागर हुआ।
कौन हैं ये नाबालिग और कहां से आए?
बाल विवाह रोधी उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक के अनुसार, पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे आपस में प्रेम संबंध में थे। परिवार के विरोध के चलते घर से भागकर इंदौर आ गए।
किराए के कमरों में रहकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। ये नाबालिग झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, राजगढ़, धार और पीथमपुर जैसे जिलों से आए थे।
लिव-इन को ही बना लिया विकल्प
काउंसलिंग के दौरान यह भी सामने आया कि सभी जोड़े शादी करना चाहते थे, लेकिन उम्र कम होने के कारण ऐसा संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने लिव-इन को ही विकल्प बना लिया।
भीख मांगकर चला रहे थे जीवन
इस दौरान कोई ऑटो गैरेज में काम कर रहा था। कोई मजदूरी कर रहा था। एक जोड़ा तो तीन इमली पुल के नीचे झोपड़ी बनाकर रहने लगा। जीवनयापन के लिए भीख मांगना भी शुरू कर दिया। गर्भवती बच्चियों को फिलहाल जीवन ज्योति आश्रम में सुरक्षित रखा गया है।
विभाग सख्त
इन गंभीर मामलों के सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता शिविर चलाने के निर्देश दिए हैं।
स्कूलों में शुरू किया जागरूकता कैंप
इंदौर जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, जहां बच्चों को बताया जा रहा है कि पहले शिक्षा जरूरी है। सही उम्र में ही विवाह पर विचार करना चाहिए।
कम उम्र में शादी से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक विकास प्रभावित होता है। महेंद्र पाठक ने बताया कि “बाल विवाह में शामिल होना, आयोजन करना या यहां तक कि लिफाफा देना भी कानूनी अपराध है।”
2500 से ज्यादा छात्रों को दिलाई शपथ
अब तक इंदौर के 12 स्कूलों में कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। इनमें 2500 से अधिक बालक-बालिकाओं को न सिर्फ कानून की जानकारी दी गई, बल्कि बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!