खबर
Top News

मुख्यमंत्री के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा: किसकी लापरवाही और किस कारण से गई 8 की जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 मार्च 2026, 3:56 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अग्निकांड में 8 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शहर पहुंचे। जब वे परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे तो परिजनों ने इस मामले में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। श्रद्धांजलि सभा में पीड़ित परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इस दौरान फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सेवाओं पर सवालिया निशान लगाए।

भीषण आग में चली गई 8 लोगों की जान
उल्लेखनीय है कि बुधवार को इंदौर की ब्रजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में लगी भीषण आग ने आठ लोगों की जान ले ली। इससे पूरे शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के एक दिन बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा भावुक माहौल में तब बदल गई जब पीड़ित परिवारों ने प्रशासनिक लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

बेटे ने कहा - समय पर नहीं मिली राहत
मनोज पुगलिया के बेटे सौरभ ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर राहत कार्य होते तो उसके पिता की जान बचाई जा सकती थी। सौरभ ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड देर से पहुंची, कई दमकल खाली थीं और कुछ फायर कर्मी नशे की हालत में थे। उन्होंने यह भी बताया कि पानी के टैंकर समय पर नहीं पहुंचे और राहत टीम घटनास्थल की बजाय दूसरी जगह चली गई।

एंबुलेंस सेवाओं पर भी सवाल उठाए
इस दौरान परिजनों से मुख्यमंत्री के साथ बातचीत में इसके साथ ही एंबुलेंस सेवाओं पर भी सवाल उठाए गए। सौरभ के अनुसार, एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिससे घायलों को तत्काल उपचार नहीं मिल सका और जानें चली गईं।

सीएम ने मीडिया से कही ये बात
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल औपचारिकता निभाने नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी बनने आए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए थे और अब सरकार जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ
सीएम ने आश्वासन दिया कि मध्य प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रशासन को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल
इंदौर का यह दर्दनाक अग्निकांड न केवल जनहानि का कारण बना, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गया है। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस त्रासदी के जिम्मेदारों को सामने ला सकती है।

संबंधित समाचार

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

6 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

13 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

22 minutes ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

24 minutes ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

31 minutes ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

37 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 1 hour ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 1 hour ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 1 hour ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 2 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 2 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 2 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 2 hours ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 2 hours ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!