कृषि उपज मंडी समिति सचिव ने कहा- प्रशासन करेगा नो इंट्री का समय बढ़ाने और पुलगेट खोलने का निर्णय: किसानों का हित सर्वोपरि; वे ही समूची व्यवस्था का आधार: खेड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवागत कृषि उपज मंडी समिति सचिव ओमप्रकाश खेड़े का कहना है कि उनके लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। वे ही हमारी समूची व्यवस्था का आधार हैं। व्यापारी नो इंट्री का वक्त बढ़ाने, पुलगेट खोलने और अनुज्ञा की राशि निरस्त करने की मांग कर रहे हैं, जो प्रशासन और मंडी बोर्ड का विषय है। इस मामले में हम कुछ नहीं कर सकते।
खेड़े ने खुलासा फर्स्ट को बताया वे खंडवा में चार साल रहे व मंडी की व्यवस्थाएं सुधारीं, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। हमारे लिए किसान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मैंने आते ही छावनी अनाज मंडी के व्यापारियों से किसानों को 2 लाख रुपए तक का भुगतान नकद करने को कहा था। इस पर कुछ व्यापारियों ने ही अमल किया। किसान दूरदराज के स्थानों से यहां आते हैं और यदि उन्हें अपनी उपज के बदले नकद भुगतान मिल जाए तो बड़ी आसानी होगी। व्यापारियों को मना रहे हैं।
खेड़े ने बताया कल व्यापारियों ने एसोसिएशन के पदाधिकारी मनोज काला व अन्य के नेतृत्व में अचानक मंडी बंद का आह्वान कर दिया था। उन्होंने धरना भी दिया, जबकि वे जो मांग कर रहे हैं, उसका निदान मंडी समिति नहीं कर सकती। वह प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस का मामला है।
वे कह रहे हैं कि मंडी में भारी वाहनों की इंट्री का समय बढ़ाया जाए। इस पर मंडी समिति नहीं, बल्कि मंडी बोर्ड फैसला करेगा। व्यापारियों को बोर्ड के पास जाकर अपनी समस्या बताना चाहिए। दूसरी मांग पुलगेट खोलने की है। हमने व्यापारियों के आग्रह पर ही इसे बंद किया था।
12 अगस्त 2024 को मंडी समिति की अपर कलेक्टर व भारसाधक अधिकारी रोशन राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में साफ कर दिया था कि पुलगेट को व्यापारियों की मांग पर ही बंद किया गया है और अब वे पुन: चालू करने की मांग कर रहे हैं तो वो संभव नहीं, क्योंकि पुलगेट चालू होने की स्थिति में मंडी में असामाजिक तत्वों का प्रवेश होने लगेगा और आपराधिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी।
सब्जी मंडी में फुटकर दुकानदारों को स्थान देंगे... खेड़े ने बताया चोइथराम सब्जी मंडी में फुटकर दुकानदारों के लिए स्थान आरक्षित करने पर विचार कर रहे हैं। जो फुटकर दुकानदार अपेक्षित नहीं हैं, उन्हें हटाने का अभियान कल रात्रि में चलाया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में फुटकर दुकानदारों के ठेले-गुमटी हटवाए गए। साथ ही ढाबों की चेकिंग भी की जा रही है, जहां अवैध शराब, मादक पदार्थों की जांच करके उन्हें बंद कराया जा रहा है।
अनुज्ञा राशि निरस्त करने की मांग अनुचित
बैठक में इंदौर अनाज-तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल, मंत्री वरुण मंगल भी उपस्थित थे। कहा गया कि हमने टूव्हीलर के आने-जाने के लिए एक छोटा-सा रास्ता दिया है। वैसे भी ये मामला ट्रैफिक पुलिस का है। इस पर वही उचित निर्णय ले सकती है। तीसरा मामला अनुज्ञा की राशि 14 दिन में जमा कराने का है।
ये अवधि पर्याप्त होती है, लेकिन व्यापारी मांग कर रहे हैं कि इस राशि को निरस्त कर दिया जाए, जो संभव नहीं है। यदि व्यापारी इस मामले में कोई राहत चाहते हैं तो उन्हें मंडी बोर्ड के पास जाना चाहिए। बोर्ड ही इस मामले में फैसला कर सकता है।
संबंधित समाचार

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!