खबर
टॉप न्यूज

बायपास की कॉलोनियों में तेंदुए की सर्चिंग जारी: तेंदुए को पकड़ऩे के लिए लगाए गए पिंजरे में मुर्गा रखा; फिर भी पिंजरा खाली

खुलासा फर्स्ट, इंदौर । बायपास की कॉलोनियों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। लोग घरों में डरकर दुबके हुए हैं। वहीं वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं, लेकिन तेंदुआ अब तक पिंजरे में नहीं फंसा है। इससे सहारा...

Khulasa First

संवाददाता

22 दिसंबर 2025, 5:18 pm
179 views
शेयर करें:
बायपास की कॉलोनियों में तेंदुए की सर्चिंग जारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
बायपास की कॉलोनियों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। लोग घरों में डरकर दुबके हुए हैं। वहीं वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं, लेकिन तेंदुआ अब तक पिंजरे में नहीं फंसा है। इससे सहारा सिटी सहित आसपास के क्षेत्र में तेंदुए का खौफ बना हुआ है।

खुलासा फर्स्ट ने सबसे पहले खुलासा किया था कि बायपास की कालोनियो में वन्यजीवों का खतरा बढ़ गया है। इसके बाद वहां तेंदुआ का मूवमेंट देखा गया। इस बात की जानकारी वन विभाग को मिली तो उन्होंने सहारा सिटी में पिंजरा लगाया।

इसमें तेंदुआ फंस गया, लेकिन उसकी साथी मादा तेंदुआ अब तक वन विभाग की पकड़ में नही आई है। इससे बायपास की कॉलोनियों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है।

लोग डर के मारे घरों में कैद होकर रह गए हैं। हालांकि वनविभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगा रखे हैं, जिनको हर दिन तेंदुए की मूवमेंट के हिसाब से अलग-अलग शिफ्ट किया जा रहा है, लेकिन कई दिनों की मशक्कत के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा है।

सहारा सिटी के रहवासी की मानें तो सोमवार सुबह तेंदुआ देखा गया, जो सहारा सिटी की ओर से घूमकर दूसरी ओर निकल गया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद एक बार फिर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पिंजरे शिफ्ट करने की योजना बना रही है।

अफसर लापरवाह ; तेंदुए के डर से हजारों लोग दहशत में
शहर की बायपास की कॉलोनियों के आसपास के क्षेत्र में तेंदुए का मूवमंेट होने से हजारों लोग दहशत में हैं। वहीं वन विभाग के वन मंडलाधिकारी सहित उप वनमंडलाधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। वह तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी देने में भी असहज हो रहे हैं। जब कि रहवासी क्षेत्र में तेंदुआ बेखौफ विचरण कर रहा है।

और वनविभाग के अफसर पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। जब कि तेंदुआ रहवासी क्षेत्र में जानवर का शिकार भी कर चुका है। इसके बाद भी वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने का अभियान अब तक तेज नहीं किया है।

मुर्गे का लालच बेअसर... बताया जाता है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जो दो पिंजरे लगाए हैं, उनमें तेंदुए को शिकार का लालच देने के लिए मुर्गे रखे हैं, जबकि मुर्गा का शिकार तेंदुए को ज्यादा पसंद नही है। ऐसा माना जाता है कि तेंदुए को सबसे ज्यादा कुत्ते का शिकार पसंद आता है।

इसके बाद बकरी का शिकार तेंदुए पसंद करते हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने मुर्गे को पिंजरे में रखा है। इससे तेंदुआ पिंजरे के नजदीक से निकल जाता है, लेकिन शिकार के लालच में पिंजरे में नहीं फंस रहा है। हालांकि तेंदुआ किसी पर हमला करे, उससे पहले उसे पकडना जरुरी है। इसके लिए वनविभाग के अफसरों को पिंजरे में तेंदुए को लालच देने के लिए बड़ा शिकार रख सकते हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 12 साल का बच्चा
टॉप न्यूज

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 12 साल का बच्चा:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

6 months ago
किसानों के लिए खुशखबरी
टॉप न्यूज

किसानों के लिए खुशखबरी:खातों में आए 810 करोड़ रुपए; मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक में किए ट्रांसफर

6 months ago
राजवाड़ा पर दहन किए तीन नेताओं के पुतले,नारेबाजी की
टॉप न्यूज

राजवाड़ा पर दहन किए तीन नेताओं के पुतले,नारेबाजी की:बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाली तिरंगा यात्रा

6 months ago
नूरानी स्कूल कर रहा था बच्चों की जान से खिलवाड़
टॉप न्यूज

नूरानी स्कूल कर रहा था बच्चों की जान से खिलवाड़:मैजिक वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरकर रखा था; स्कूल संचालक की दलील पर बिफरीं एसडीएम

6 months ago
पति ने की पत्नी की हत्या
टॉप न्यूज

पति ने की पत्नी की हत्या:लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

6 months ago
लोकेश जैन के झूठ का ‘खुलासा’
टॉप न्यूज

लोकेश जैन के झूठ का ‘खुलासा’:मामला छोटा बांगड़दा की गोधा सॉलिटेयर कॉलोनी का

6 months ago
बुजुर्ग के साथ मारपीट
टॉप न्यूज

बुजुर्ग के साथ मारपीट:तीन युवकों ने लात-घूंसे और डंडे से पीटा

6 months ago
राजस्व मामलों में अब जीरो टॉलरेंस नीति
टॉप न्यूज

राजस्व मामलों में अब जीरो टॉलरेंस नीति:समीक्षा बैठक में निर्देश; लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई

6 months ago
खटारा बसों में दांव पर मासूमों की जान
टॉप न्यूज

खटारा बसों में दांव पर मासूमों की जान:श्री बर्फानी कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल प्रबंधन को नहीं कानून का खौफ

6 months ago
संस्कारों की डोर थामें, मौत का सामान नहीं, खुशियां मनाएं, लहू का इंतजाम नहीं
टॉप न्यूज

संस्कारों की डोर थामें, मौत का सामान नहीं, खुशियां मनाएं, लहू का इंतजाम नहीं

7 months ago
नए साल से पहले पकड़ाई लाखों की अवैध शराब
टॉप न्यूज

नए साल से पहले पकड़ाई लाखों की अवैध शराब:पिकअप वाहन किया जब्त; एक गिरफ्तार

7 months ago
विरासत के आंगन में उतरेगी नववर्ष के सूर्य की पहली किरण
टॉप न्यूज

विरासत के आंगन में उतरेगी नववर्ष के सूर्य की पहली किरण:ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में उमड़ेंगे देश-विदेश के प्रकृति प्रेमी

7 months ago
राहुल को विदेशी एजेंट क्यों मानते हैं?
टॉप न्यूज

राहुल को विदेशी एजेंट क्यों मानते हैं?

7 months ago
नए साल से चलेंगी सरकारी बसें
टॉप न्यूज

नए साल से चलेंगी सरकारी बसें:सीएम डॉ. मोहन यादव; अटल जी के जन्मशती वर्ष में मध्यप्रदेश का हो रहा अभ्युदय

7 months ago
चलती बाइक में विस्फोट
टॉप न्यूज

चलती बाइक में विस्फोट:युवक की मौके पर मौत; डेटोनेटर ले जाने की आशंका

7 months ago
हेमंत की संवेदनशीलता ने जीता भाजपा परिवार का दिल
टॉप न्यूज

हेमंत की संवेदनशीलता ने जीता भाजपा परिवार का दिल:चौरसिया के निधन से संगठन में शोक; प्रदेश अध्यक्ष सभी कार्यक्रम रद्द कर दिवंगत कर्मचारी की अंत्येष्टि में पहुंचे

7 months ago
कोर्ट ने कहा- यह छात्रों के भविष्य के साथ सीधा अन्याय
टॉप न्यूज

कोर्ट ने कहा- यह छात्रों के भविष्य के साथ सीधा अन्याय:12 मुन्ना भाइयों को 5-5 साल की सजा, इंदौर सीबीआई कोर्ट सख्त

7 months ago
यातायात और साइबर ठगी से सुरक्षा सिखाने मैनिट में बनेगा शोध केंद्र
टॉप न्यूज

यातायात और साइबर ठगी से सुरक्षा सिखाने मैनिट में बनेगा शोध केंद्र:अब स्मार्ट बनेगी मप्र पुलिस

7 months ago
SDM ने रुकवाई ई-रिक्शा
टॉप न्यूज

SDM ने रुकवाई ई-रिक्शा:क्षमता से ज्यादा बच्चों को ले जा रहा था; किया जब्त

7 months ago
धर्मेंद्र बिलोटिया और उसके गुर्गे शुभम के खिलाफ शिकायत
टॉप न्यूज

धर्मेंद्र बिलोटिया और उसके गुर्गे शुभम के खिलाफ शिकायत:इन्फ्लूएंसर वीर शर्मा को धमकी- जान से मारकर चंबल नदी में फेंक देंगे

7 months ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!