देर रात तक तेज साउंड बजाने पर दो बार सील: ओपन टैरेस क्लब नीनीज किचन और एफ बार पर हुई कार्रवाई
Khulasa First
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ओपन टेरेस क्लब, पब एंड बार संचालक अपनी मनमानी कर तय समय सीमा के बावजूद तेज आवाज में साउंड बजा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कल लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित दो बार संचालकों को ओपन टैरेस में समय सीमा के बाद भी तेज आवाज में साउंड बजाना भारी पड़ गया। बार से थोड़ी ही दूर चेकिंग पॉइंट पर खड़े टीआई ने जब तेज आवाज में गजल गा रहे गायकों की आवाज सुनाई दी तो वह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों बार सील कर उनके साउंड सिस्टम जब्त कर लिए गए।
जानकारी के मुताबिक कल रात 11 बजे करीब लसूड़िया टीआई तारेश सोनी टीम के साथ स्कीम-78 स्थित वृंदावन होटल के पास चौराहे पर चेकिंग पॉइंट लगाकर चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें तेज आवाज में गजल सुनाई दी- काली-काली जुल्फों के फंदे न डालो, हमें जिंदा रहने दो ऐ हुस्न वाले...। टीआई तत्काल टीम के साथ द हब बिल्डिंग के फोर्थ फ्लोर पर बने “एफ बार’ और “नीनीज किचन’ बार पर पहुंचे, जहां दोनों बार संचालक ओपन टैरेस में साउंड प्ले कर रहे थे।
टीआई द्वारा ओपन टैरेस पर साउंड बजाने के समय को लेकर पूछे जाने पर मैनेजर जवाब नहीं दे पाए। इस दोनों बार मैनेजरों को फटकार लगाते हुए तय सीमा 10.30 बजे तक साउंड बजाने का पाठ पढ़ाया और बार सील कर उनके साउंड सिस्टम जब्त कर लिए। मामले में उमाशंकर पिता सत्यनारायण पांडे (नीनीज किचन एंड बार) मैनेजर, अंकुश यादव मैनेजर (एफ बार) दोनों पर कोलाहल अधिनियम के तहत केस भी दर्ज किया गया।
भोपाल से बुलवाए थे गजल गायक
इधर, खुलासा फर्स्ट को जानकारी लगी है कि एफ बार और नीनीज किचन के संचालकों ने गजल गायक और डीजे भोपाल व जबलपुर से बुलवाए थे। गजल गायक और डीजे वाले ने पुलिस से साउंड सिस्टम छोड़ने की मिन्नतें की, लेकिन कार्रवाई होने के कारण पुलिस ने उन्हें नियम-कायदे का हवाला देते हुए कोर्ट से छुड़ाने की बात कहकर रवाना कर दिया।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!