सज्जन वर्मा ने दी एपस्टीन फाइल्स पर फिल्म बनाने की चुनौती: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की पोस्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर फिल्म जगत और राजनीति के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्मा ने चर्चित फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और सुदीप्तो सेन को संबोधित करते हुए एक नया सुझाव दिया है, जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों की सफलता का जिक्र करते हुए दोनों निर्देशकों को देशहित में ‘एपस्टीन फाइल्स’ पर फिल्म बनाने की चुनौती पेश की है। सज्जन सिंह वर्मा ने अपनी पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा है कि जिस तरह उनकी पिछली फिल्मों ने बड़ा प्रभाव छोड़ा और भारी कमाई की, उसी तरह ‹एपस्टीन फाइल्स› भी निश्चित रूप से हजारों करोड़ का कारोबार करेगी।
हालांकि, इस पोस्ट में सबसे अधिक ध्यान उन तीन काल्पनिक पात्रों के नामों ने खींचा है, जिन्हें वर्मा ने फिल्म के लिए सुझाया है। उन्होंने फिल्म के संभावित किरदारों के रूप में हरजीत सूरी, अमित भ्रम्बानी और नमेंद्र लोदी जैसे नामों का उल्लेख किया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नामों के जरिए वर्मा ने सीधे तौर पर देश के शीर्ष सत्तासीन नेताओं पर निशाना साधा है। इस पोस्ट को साझा करते हुए वर्मा ने विवेक अग्निहोत्री के साथ-साथ राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल को भी टैग किया है।
वर्तमान राजनीतिक माहौल में इस तरह की बयानबाजी को विपक्ष के आक्रामक रुख के तौर पर देखा जा रहा है। एपस्टीन केस, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बेहद संवेदनशील और विवादित मुद्दा रहा है, उसे भारतीय राजनीति के संदर्भ में इस्तेमाल कर वर्मा ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। अब देखना यह है कि फिल्म जगत के ये निर्देशक या सत्तापक्ष की ओर से इस कटाक्ष पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!