खबर
Top News

सहारा सिटी, कुप्रबंधन का शिकार हो रहे सैकड़ों परिवार: पानी को तरसे रहवासी; सुरक्षा के नाम पर तेंदुआ और तानाशाह प्रबंधन की मनमानी से बेहाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मार्च 2026, 5:50 pm
शेयर करें:
सहारा सिटी, कुप्रबंधन का शिकार हो रहे सैकड़ों परिवार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बायपास स्थित सहारा सिटी इस समय बदहाली और कुप्रबंधन का जीता-जागता उदाहरण बन गई है। यहां रहने वाले सैकड़ों परिवार बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, जबकि प्रबंधन अपनी तानाशाही से रहवासियों का शोषण कर रहा है।

कभी रखरखाव के लिए तैनात रहने वाली आठ लोगों की टीम अब सिमटकर केवल दो-तीन कर्मचारियों तक रह गई है, जिसका नेतृत्व मैनेजर अशोक कर रहे हैं। कर्मचारियों की कमी और प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा सीधे तौर पर आम रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

सबसे विकराल स्थिति पानी की है। सहारा सिटी में पेयजल आपूर्ति को लेकर मचे हाहाकार के बीच प्रबंधन की मनमानी चरम पर है। स्थिति यह है कि रहवासी चाहकर भी निजी बोरिंग नहीं करवा सकते।

आरोप है कि मैनेजर द्वारा जानबूझकर पानी की लाइनों में ‘बुच’ लगाकर सप्लाई बाधित की जा रही है, ताकि लोग परेशान हों। हद तो तब हो जाती है, जब पानी की मोटर जलने पर उसे 10-15 दिन तक जानबूझकर ठीक नहीं कराया जाता। आर्थिक शोषण का आलम यह है कि रहवासियों के यहां आज तक व्यक्तिगत बिजली मीटर नहीं लगाए गए, बल्कि सब-मीटर के जरिये मनमाने बिल वसूलकर लोगों की जेब काटी जा रही है।

तेंदुए ने लगाई सुरक्षा में सेंध
सुरक्षा के मोर्चे पर भी सहारा सिटी पूरी तरह फेल साबित हुई है। गार्डों की संख्या में भारी कटौती के चलते पूरा कैंपस असुरक्षित हो चुका है। हाल ही कैंपस के भीतर तेंदुए के प्रवेश कर जाने से यहां की सुरक्षा व्यवस्था का खुलासा हुआ था। इसके बाद से रहवासी दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। बुनियादी सुविधाओं का अभाव, सुरक्षा में सेंध और प्रबंधन की हठधर्मी ने रहवासियों का जीना मुहाल कर दिया है।

सहारा सिटी पर करोड़ों का टैक्स बकाया, जमीन होगी नीलाम
रसूख की आड़ में शहर के विकास का पैसा दबाए बैठे बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने अब ‘फाइनल वॉर’ छेड़ दिया है। अपनी खस्ताहाल माली हालत को पटरी पर लाने के लिए सबसे बड़ा शिकंजा बायपास स्थित सहारा सिटी पर कसा है। 26 करोड़ 44 लाख रुपए से अधिक का संपत्तिकर डकारकर बैठी इस कॉलोनी की 45 लाख 63 हजार वर्गफीट से ज्यादा बेशकीमती जमीन और पुरानी मल्टी को नीलाम करने का पूरा प्रकरण तैयार कर लिया गया है।

भोपाल से मिले सख्त निर्देशों के बाद निगम जोन-19 के अधिकारियों ने इस पूरी कार्रवाई का मसौदा मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है, जिससे अब सहारा प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है। सहारा सिटी के कर्ताधर्ताओं ने निगम की आंखों में धूल झोंकने के लिए जिस तरह के हथकंडे अपनाए, उससे अब प्रशासन का धैर्य जवाब दे गया है।

निगम अधिकारियों के मुताबिक बकाया राशि की वसूली के लिए प्रबंधन को करीब एक दर्जन बार अंतिम चेतावनी नोटिस दिए गए। हर बार नोटिस के जवाब में अधिकारियों को बड़ी राशि के चेक थमा दिए गए, लेकिन जब ये चेक बैंकों में पहुंचे तो पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गए। बार-बार चेक बाउंस होने और टालमटोल की इस नीति से तंग आकर अब निगम ने कागजी कार्रवाई के बजाय सीधे जमीन की कुर्की और नीलामी का रास्ता चुना है।इस मेगा नीलामी में सहारा सिटी की विशाल जमीन के साथ-साथ वहां स्थित एक पुरानी जर्जर इमारत भी शामिल है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 7 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 7 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 7 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 7 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 8 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 8 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 8 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 8 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 8 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 8 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 9 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 9 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 9 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 9 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!