गृह मंत्री के दौरे के लिए बनी सड़क दो दिन में उखड़ी: जिम्मेदार अधिकारी चुप; गुणवत्ता पर उठे सवाल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
केंद्रीय गृह मंत्री के हालिया दौरे को लेकर बनाई गई सड़क अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। सूर्य नमस्कार चौराहे से आकाशवाणी तक बनाई गई यह वीआईपी रोड, मंत्री के लौटने के महज दो दिन बाद ही कई जगहों से उखड़ गई है, जिससे नगरीय प्रशासन और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठने लगी हैं।
दो दिन में ही टूटी सड़क
बता दें कि, यह सड़क अमित शाह के ग्वालियर आगमन से ठीक दो दिन पहले आनन-फानन में तैयार की गई थी, क्योंकि यही मार्ग उनके काफिले का हिस्सा था। नगरीय प्रशासन ने जल्दबाजी में सड़क निर्माण के साथ-साथ डिवाइडर की रंगाई-पुताई भी करवाई, ताकि सब कुछ वीआईपी विजिट के अनुरूप दिख सके।
सड़क की परतें उखड़ने लगी
लेकिन दौरा समाप्त होने के तुरंत बाद ही सड़क की परतें उखड़ने लगी। कई स्थानों पर गिट्टियां बाहर आ गईं और डामर पूरी तरह से खराब नजर आने लगा है।
जिम्मेदार अधिकारी चुप
हैरानी की बात यह है कि सड़क के निर्माण से जुड़े किसी भी विभागीय अधिकारी ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह काम किस एजेंसी ने किया और गुणवत्ता की जांच कैसे की गई। नगरीय प्रशासन की चुप्पी ने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है।
वीआईपी रूट चमका
ऐसी ही तस्वीर वार्ड नंबर 34 के कमल सिंह के बाग इलाके में भी देखने को मिली। यहां भी केवल उतनी ही सड़क बनाई गई, जहां से केंद्रीय गृहमंत्री का काफिला गुजरना था। बाकी इलाकों की सड़कें आज भी गड्ढों और टूट-फूट का शिकार हैं।
दरअसल, अमित शाह को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक निवास जाना था। इसी कारण वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कों में से सिर्फ वीआईपी मार्ग की मरम्मत कराई गई।
स्थानीय लोगों का आरोप
अटल जी के निवास से कुछ ही दूरी पर स्थित अन्य सड़कें आज भी बदहाल स्थिति में हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब उन्होंने ठेकेदार से बाकी सड़कों के निर्माण को लेकर सवाल किया, तो उन्हें जवाब मिला कि “उन सड़कों का काम किसी दूसरी एजेंसी के जिम्मे है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!