यूनिवर्सिटी कैंपस में रेप: नौकरी का झांसा देकर किया; बाबू और प्यून गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 22 वर्षीय युवती के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी विश्वविद्यालय में पदस्थ बाबू और प्यून हैं, जिन्होंने युवती को कैंपस में बुलाकर कमरे में ले जाकर अपराध किया।
आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
घटना 25 दिसंबर की रात की है। पीड़िता अगले दिन आधारताल थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को उनके घर से तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को उनके बयान कोर्ट में लिए गए।
सोशल मीडिया से लगी जानकारी
पीड़िता को लगभग 20 दिन पहले सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय में संविदा आधारित नौकरी के लिए रिक्त पद निकले हैं।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर युवती ने कॉल किया, जिसे यूडीसी दुर्गाशंकर सिंगरहा ने उठाया। युवती ने नौकरी के लिए दस्तावेज जमा करने की बात कही, जिस पर आरोपी ने सभी दस्तावेज मांगे।
नौकरी का झांसा देकर रेप
अगले दिन युवती दस्तावेज लेकर विश्वविद्यालय पहुंची, जहां उसकी मुलाकात 58 वर्षीय दुर्गाशंकर से हुई। युवती ने आवेदन और दस्तावेज दे दिए। दुर्गाशंकर ने कहा, “मैं कुलगुरु सर से बात करके आपकी नौकरी लगवा सकता हूं। संपर्क में रहें।” इस दौरान आरोपी ने युवती को शहर में एक-दो बार और मिलवाया और नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
25 दिसंबर को कैंपस में बुलाया
पीड़िता के अनुसार, 25 दिसंबर को दुर्गाशंकर ने कॉल करके विश्वविद्यालय बुलाया। युवती जब कृषि नगर कॉलोनी पहुंची, तो आरोपी ने उसे प्यून मुकेश सेन के घर बुलाया। कुछ देर बाद मुकेश ने दरवाजा बंद कर युवती के साथ अपराध किया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे धमकाते हुए बोले कि अगर वह चुप रही तो नौकरी लग जाएगी, नहीं तो बदनामी होगी। युवती ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी।
पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई
शुक्रवार को आधारताल थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर रेप की धाराओं के तहत बाबू और प्यून के खिलाफ मामला दर्ज किया और चंद घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!