खबर
Top News

रोशन रातें, खामोश इबादतें: ईद की खुशियां आईं मुहाने पर; बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मार्च 2026, 12:35 pm
शेयर करें:
रोशन रातें, खामोश इबादतें

मुकद्दस माहे रमजान में परवान पर इबादत, घर-घर शुरू हुई ईद की तैयारी

सुबह तक जाग रहे शहर के मुस्लिम इलाके, रमजान की रौनक देखते ही बन रही

मासूम भी रख रहे रोजा, पढ़ रहे नमाज, जगह-जगह चल रहे इफ्तारी का दौर

चिलचिलाती धूप, सूरज के तेवर भी नहीं डिगा पा रहे रोजदारों को, पांच वक्त की नमाज और जकात में गुजर रहे दिन

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ईद की खुशियां बस मुहाने पर आ गई हैं। जल्द ही ‘चांद मुबारक’ गूंजने वाला है। रंगत देखते ही बन रही है, अकलियत के इलाकों की, बाजारों की और उन चेहरों की भी, जो अल्लाह की इबादत में डूबे हुए हैं। माहे मुकद्दस रमजान में पांच वक्त की नमाज के साथ कठिन रोजे भी चल रहे हैं, जहां अन्न का दाना तो दूर जल की एक बूंद भी हराम है।

इतनी कठिन साधना के बाद भी चेहरे से टपकता नूर साफ इशारा कर रहा है कि बंदे की बंदगी परवददिगार के समक्ष कबूल हो रही है। रौनक से आबाद मुस्लिम इलाकों में सबसे बड़े पर्व की खुशियां सब जगह चहक रही हैं। शीर-खुरमे की मिठास के साथ आने वाली ईद की तैयारी में दिन ढलने से लेकर सुबह होने तक मुस्लिम इलाके जाग रहे हैं।

जवाहर मार्ग, बंबई बाजार पर तो रातें ऐसी रोशन हैं जैसे दिन निकला हो। यही नजारा कागदीपुरा, सिलावटपुरा, मुकेरीपुरा, जिंसी, बड़वाली चौकी, सदर बाजार, रानीपुरा, नयापुरा से लेकर सुदूर खजराना, चंदननगर, आजाद नगर तक एक समान हैं। रमजान की ये रंगत किसी को नजर आई हो या नहीं, हर बरस की तरह पक्का इंदौरी अखबार खुलासा फर्स्ट को नजर आई। न केवल आई, बल्कि दिल के नजदीक महसूस भी हुई। आप भी कीजिए महसूस....!!

श हर की एक बड़ी आबादी अपने ईष्ट की इबादत में मशगूल है। बगैर प्रचार-प्रसार के खामोशी से हजारों-लाखों सिर अल्लाह के सजदे में झुक रहे हैं। एक नहीं, पांच वक्त उसके सजदे में शीश झुक रहे हैं, जो समूची कायनात का मालिक है, जो बेहद रहमदिल हैं और सबका खैरख्वाह भी, जिसकी चौखट पर सब एक हैं।

उसी अल्लाह की बंदगी में उसके बंदे पूरी शिद्दत के साथ जुटे हैं। बगैर शोरशराबे के, बड़ी ही खामोशी से। मुकद्दस रमजान माह जो चल रहा है। हिजरी कैलेंडर का सबसे पवित्र माहे रमजान, अल्लाह की बंदगी का माह, जकात से सवाब पाने का माह। पवित्र कुरआन के नियमित पाठ के दिन। पाकीजगी के साथ किए जा रहे रोजे के दिन। अल्लाह की निर्दोष बंदगी के दिन, ईमान के दिन।

ये ही आबादी दिन ढलने के वक्त तेजी से घर की तरफ भागती नजर आती है। जैसे-जैसे दिन ढलने की तरफ बढ़ता है, एक होड़ सी मच जाती है, जल्द से जल्द घर या इबादतगाह तक पहुंचने की। इसके पहले की मगरिब का वक्त हो, अपने परिवार, अपने मोहल्लों तक पहुंचने की ये जद्दोजहद किसी को नजर नहीं आई?

फल की दुकानों, ठेलों, रेहड़ियों पर शाम के वक्त उमड़ती भीड़ अकलियत के अलावा किसने देखी? वे दस्तरख्वान देखे की नहीं, जो पूरे एक मोहल्ले, बस्ती या कॉलोनी को एक कुटुंब बना रहे हैं? एक साथ, एक वक्त, एक ही जाजम पर होती इफ्तारी का नजारा देखिए तो सही..! न कोई बड़ा, न छोटा। न अमीर, न गरीब। सब एक जाजम पर। नजर डालिए तो सही।

सेहरी से शुरू होकर ईशा की नमाज तक पाकीजगी एक जैसी पसरी हुई है। मन, वचन और कर्म काया से अल्लाह की इबादत हो रही है। नेकी और नेकनीयती की राह में रोजे ईमानदारी से पूरे किए जा रहे हैं। दिन निकलने से दिन ढलने तक के ये रोजे (उपवास) हो रहे हैं। ऐसी गर्मी में, अन्न का एक दाना तो दूर जल की एक बूंद भी नहीं।

होंठ सूखे या कंठ सूखे, रोजा मुकम्मल होना ही है। भले ही दिन कितना भी तपे। सूरज कितने की तीखे तेवर दिखाए, फिर भी न अन्न, न जल, न कोई फलाहार। इतनी कठिन इबादत का ये माहे रमजान और रोजे परवान पर हैं।

रोजेदारों को ये सुविधा भी नहीं कि वे रोजे से हैं तो आराम कर लें। कुछ पल ठंडी जगह बैठ जाएं। कूलर, एसी की हवा में सुस्ता लें। कतई नहीं, हरगिज नहीं। दिनचर्या में कोई बदलाव भी नहीं, रोजे से हैं तो क्या हुआ, कर्म पहले। जो घन चला रहा है वो वैसी ही हाड़तोड़ मेहनत करेगा जैसे आम दिनों में करता है।

नियमित दिनचर्या, कामकाज में कोई रद्दोबदल नहीं। नन्हे-नन्हे रोजदारों की संख्या भी कम नहीं जो अपने अब्बू-अम्मी, खाला, दादा-दादी से तोहफे पा रहे हैं और हार-फूलमालाओं के साथ नए कपड़े पहन मोहल्ले में घूम रहे हैं।

मुस्लिम बंधुओं के इलाकों में सुबह 3-4 बजे तक जाग रहे हैं। इन इलाकों में इबादतगाह ही नहीं, घर भी रोशनी से नहाए हुए हैं। दर्जियों की दुकानों पर लाइन लगी हुई है। गरारे-शरारे से लेकर कुर्ता-पायजामा वक्त पर सिल जाने की मिन्नतें नजर आ रही हैं।

सुंदर टोपियां भी सिर पर नाप लगाकर देख परख और खरीद रहे हैं। नए-नए शोरूम खुल गए हैं, जहां ख्वातूनों की भीड़ उमड़ी पड़ी हुई है। एक से बढ़कर एक रेडीमेड और कलात्मक कशीदाकारी की ड्रेस का बाजार आधी रात के बाद तक गुलजार है।

घर में भी ईद की तैयारी चरम पर जा पहुंची है। सूखे मेवे तैयार हो रहे हैं। खोपरा किसा जा रहा है। बादाम की कतरन कट रही है। शीरमाल आ जा रहे हैं। इस सबके बीच इफ्तारी की सामग्री की एक प्लेट मस्जिद में जा रही है और पास-पड़ोस में भी। अकलियत हिल-मिलकर त्योहार की रूहानियत को महसूस कर रही हैं।

इसके जरिये उस बंदे-परिवार की भी चिंता है, जिसके पास कुछ नहीं। सिवाय इबादत के। उसकी भी, जिसका यहां परिवार नहीं। मदरसों के उन नौनिहालों की भी फिक्र है जो मीलों दूर से अपने शहर में इल्म के लिए आएं हैं।

फिक्रमंदी इस बात की कि उसका भी रोजा खुले, जिसके पास इफ्तारी की इफरादी नहीं। खाट पर सूखती सिवइयों की महक बता रही है, बस अब चांद मुबारर होने वाला है।

हर तरफ सबाब कमाते लोग और अल्लाह की बंदगी में झुके शीश और दुआओं में उठे हाथ नजर आ रहे हैं। जकात के हिस्से को किसी गरीब, मजलूम, जरूरतमंद तक पहुंचाने की होड़ मची है। फजर, जौहर, असर, मगरिब, ईशा के साथ तरावीह की नमाज पढ़ी जा रही है।

घर के सदस्य के हिसाब से फितरा हो रहा है। अब ईदुल फित्र का मुकद्दस दिन का बेसब्री से इंतजार है। उस दिन की बाट जोही जा रही है, जो 30 रातों के बाद आ रही है। एक बेहद खूबसूरत चांद के साथ। जब एक साथ बोला जाएगा- चांद मुबारक।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 13 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 13 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 13 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 14 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 14 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 14 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 14 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 14 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 14 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 14 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 14 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 14 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 15 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 15 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 15 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 15 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 15 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!