धार सहित चार मेडिकल कॉलेज एक ही अनुभवहीन फाउंडेशन को सौंपने पर उठे सवाल: प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रदेश सरकार द्वारा धार, बैतूल, कटनी और पन्ना जिलों में चार नए मेडिकल कॉलेजों को पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत स्थापित करने के निर्णय पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठने लगे हैं।
इन सभी मेडिकल कॉलेजों की जिम्मेदारी एक ही निजी संस्था- स्वामी विवेकानंद शिक्षा धाम फाउंडेशन को सौंपे जाने को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने इसे जनस्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा के साथ खतरनाक प्रयोग बताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
राकेश सिंह यादव का कहना है कि मेडिकल शिक्षा जैसे संवेदनशील और उच्च मानकों वाले क्षेत्र में एक नवगठित और अनुभवहीन फाउंडेशन को एक साथ चार मेडिकल कॉलेज सौंपना नीतिगत रूप से भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पीपीपी मॉडल की आड़ में ऐसे प्रयोग कर रही है, जिनका खामियाजा छात्रों और आम जनता को भुगतना पड़ सकता है।
स्वामी विवेकानंद शिक्षा धाम फाउंडेशन का पंजीकरण 22 जुलाई 2025 को भोपाल के हुजूर क्षेत्र में हुआ है। सार्वजनिक रिकॉर्ड में प्रमाण नहीं है कि फाउंडेशन ने कभी स्कूल, कॉलेज या मेडिकल कॉलेज का संचालन किया हो। न ही इसके पास किसी एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) मान्यता प्राप्त संस्थान का अनुभव है, न कोई पास-आउट बैच और न ही टीचिंग हॉस्पिटल संचालन का पूर्व रिकॉर्ड। इसके बावजूद सरकार द्वारा चार जिलों- धार, बैतूल, कटनी और पन्न- में मेडिकल कॉलेजों की जिम्मेदारी इसी एक फाउंडेशन को दिए जाने की योजना कई प्रश्न खड़े करती है।
260 करोड़ रुपए नौसिखिया संस्था के भरोसे दांव पर लगा रहे
राकेश सिंह यादव ने यह भी सवाल उठाया कि सरकार आखिर क्यों 25 एकड़ जमीन मात्र एक रुपये की लीज पर और लगभग 260 करोड़ रुपये की सार्वजनिक राशि एक नौसिखिया संस्था के भरोसे दांव पर लगा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं आदिवासी और पिछड़े जिलों को असफल प्रयोगों की प्रयोगशाला तो नहीं बनाया जा रहा।
उन्होंने देश के अन्य राज्यों का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में PPP मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेजों के प्रयोग पहले ही विफल साबित हो चुके हैं, जहां अनुभवहीन निजी भागीदारों के कारण एनएमसी निरीक्षण में कॉलेज फेल हुए और छात्रों का भविष्य संकट में पड़ा। कांग्रेस नेता ने सरकार से मांग की है कि चारों मेडिकल कॉलेजों से जुड़े पीपीपी अनुबंध सार्वजनिक किए जाएं व फाउंडेशन की वित्तीय क्षमता और संचालन योजना पर श्वेत पत्र जारी किया जाए।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!