इस रोड का नाम बदलने की तैयारी: किया जाएगा अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग; प्रस्ताव हुआ पारित
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे व्यस्त रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग रखने का प्रस्ताव नगर निगम की एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है।
यह निर्णय भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लिया गया, जिसे शहर के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
बैठक में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे
गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित इस संक्षिप्त लेकिन अहम बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, एमआईसी सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में यह तय किया गया कि इंदौर नगर निगम अब इस संबंध में मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार को औपचारिक पत्र भेजेगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश की आधारभूत संरचना को नई दिशा दी।
स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, गांवों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कें और पंचायत स्तर तक कनेक्टिविटी जैसे उनके ऐतिहासिक योगदानों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह नामकरण इंदौर शहर के भीतर से गुजरने वाले उस प्रमुख मार्ग पर लागू होगा, जिसे वर्षों से आगरा-बॉम्बे रोड (एबी रोड) के नाम से जाना जाता है। इसी मार्ग पर बीआरटीएस कॉरिडोर भी विकसित किया गया है, जो शहर की यातायात व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है।
सरकार को लिखेंगे पत्र
एमआईसी बैठक के दौरान यह सुझाव भी सामने आया कि चूंकि यह मार्ग ऐतिहासिक रूप से आगरा और मुंबई को जोड़ता रहा है, इसलिए इंदौर नगर निगम अपनी अनुशंसा में यह मांग रखेगा कि पूरे आगरा-बॉम्बे रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग रखा जाए।
इससे अटल जी के राष्ट्रीय योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ इस मार्ग को नई पहचान मिलेगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!