चाइनीज मांझे के विरुद्ध पुलिस ने निकाली जनजागरूकता रैली
Khulasa First
संवाददाता

पुलिस के साथ आम नागरिकों और छात्रों ने भाग लेकर चाइनीज मांझे के दुष्परिणाम बताए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर कमिश्नरेट ने अवैध रूप से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों पर नियंत्रण के लिए इसमें संलिप्त दुकानदारों के विरुध्द प्रभावी कार्रवाई के साथ ही इसके उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जनजाग्रति के लिए कार्यक्रम करने के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-04 आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में थाना छत्रीपुरा द्वारा चाइनीज मांझा (सिंथेटिक/नायलॉन पतंगबाजी स्ट्रिंग) के उपयोग और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया।
इस रैली का उद्देश्य घातक मांझे से होने वाले जान-माल के नुकसान और पर्यावरणीय क्षति के बारे में जनता को संवेदनशील बनाना था। रैली थाना छत्रीपुरा से शुरू हुई और बियाबानी दरगाह चौराहा, कागदीपुरा होते हुए रविदासपुरा तक निकाली गई। इस पहल में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
सम्माननीय नागरिकों, स्थानीय पार्षदों और बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए, प्रतिभागियों ने एक सुरक्षित और जिम्मेदार त्योहार मनाने का संदेश दिया।
गंभीर चोटों और मृत्यु का कारण बन सकता है
रैली के दौरान उपस्थित लोगों को चाइनीज मांझे के खतरनाक प्रभावों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि यह मांझा न केवल निर्दोष पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है, बल्कि राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए भी गंभीर चोटों और मृत्यु का कारण बन सकता है। पुलिस ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि आपकी खुशी किसी और के जीवन की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।
पुलिस ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे चाइनीज मांझा का उपयोग करने से बचें और पारंपरिक सूती धागे का उपयोग करें। साथ ही जनता से यह अपील भी की गई कि यदि उन्हें कहीं भी चाइनीज मांझा बेचा या भंडारित होता दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!