प्रधानमंत्री माेदी ने दिव्यांग खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: सांसद खेल महोत्सव में दिया प्रेरणादायी संदेश
Khulasa First
संवाददाता

शंकर लालवानी के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
सांसद खेल महोत्सव–2025 के मुख्य कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीसी से संबोधित कर दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की मेहनत, आत्मविश्वास और जज़्बे की सराहना कर कहा वे देश के लिए प्रेरणा हैं।
आयोजन का नेतृत्व सांसद शंकर लालवानी ने किया। सांसद खेल महोत्सव–2025 से खेल, स्वास्थ्य, युवा भागीदारी और सामाजिक समावेशन का संदेश दिया गया। इस वर्ष हजारों खिलाड़ियों ने पंजीयन कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिससे इंदौर में खेल संस्कृति के विस्तार की तस्वीर साफ दिखाई दी।
दिव्यांग खिलाड़ियों की उल्लेखनीय भागीदारी
एक हजार से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी आयोजन का हिस्सा बने। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन से खिलाड़ियों में नया आत्मविश्वास देखने को मिला।
तीन स्तरों पर हुआ आयोजन
सांसद खेल महोत्सव को व्यापक बनाने के लिए प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत, नगर निगम, ब्लॉक और वार्ड स्तर तथा संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित की गईं। साथ ही फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन कर नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रधानमंत्री का माना आभार
लालवानी ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से देश में खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल बना है और उसका असर इंदौर में भी साफ दिखाई दे रहा है। दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर सम्मान पाते समय खिलाड़ियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और गर्व साफ झलक रहा था।
उनके परिजन भी इस क्षण के साक्षी बने। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त निदेशक पवन चौहान, डीईओ शांता स्वामी, मेरा युवा भारत के जिला अधिकारी पंकज गोस्वामी, वैष्णव इंस्टीट्यूट की प्राचार्य डॉ. सीमा पैठणकर, जिला खेल अधिकारी रीना चौहान, कार्यक्रम संचालक सुनैना शर्मा और सांसद खेल महोत्सव–2025 के समन्वयक कपिल जैन मौजूद रहे। विभागीय अधिकारी, खेल संघों के प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
वैष्णव महाविद्यालय में हुआ मुख्य आयोजन
मुख्य कार्यक्रम 25 दिसंबर को वैष्णव महाविद्यालय ऑडिटोरियम में हुआ। दिव्यांग खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रख स्थल का चयन किया गया। सांसद शंकर लालवानी ने कहा खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की सोच पैदा करते हैं। फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों का भी उल्लेख किया।
संबंधित समाचार

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!