सरकारी जमीन पर सुनियोजित डकैती: विदुर नगर व झूलेलाल नगर मामले में 1 हजार करोड़ से अधिक के गबन का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

फर्जी संस्थाएं, कूटरचित रजिस्ट्रियां, झूठे शपथ-पत्र और अपात्र सदस्यों के जरिये सरकारी जमीन की खुली लूट, एफआईआर और वसूली की मांग तेज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी जमीन को निजी खजाना बनाने के ऐसे खेल का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक तंत्र की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 1 हजार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की शासकीय जमीन फर्जी सहकारी संस्थाओं के जरिये बेचे जाने का आरोप लगाते हुए शासकीय शिक्षक चंद्रकुमार भवानी ने पूरे मामले को सुनियोजित सरकारी धन गबन करार दिया है। विदुर नगर और झूलेलाल नगर के नाम पर हजारों फर्जी प्लॉट बेच दिए गए, लेकिन आज तक असली मालिकाना दस्तावेज किसी खरीददार के पास नहीं हैं।
चंद्रकुमार भवानी (पिता स्व. नारायणदास भवानी) (40), शासकीय शिक्षक निवासी बी-02, लक्ष्मी पैलेस, साधु वासवानी नगर, इंदौर ने आरोप लगाया कि विदुर नगर एवं झूलेलाल नगर संस्था के संचालकों ने सहकारिता विभाग, कलेक्ट्रेट सहित अन्य विभागों की मिलीभगत से शासकीय ग्रीन-लैंड जमीन को हड़पने की साजिश रची।
आरोप है कि फर्जी शपथ-पत्र, अपात्र सदस्यों का पंजीयन, कूटरचित नामांतरण और रजिस्ट्री शुल्क में अवैध छूट लेकर शासन को करोड़ों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। विदुर नगर संस्था के नाम रजिस्ट्री क्रमांक 2584 एवं 2585 (14.09.1995) के आधार पर 135.69 एकड़ ग्रीन-लैंड जमीन में 5 हजार से अधिक फर्जी प्लॉटों का विक्रय कर दिया गया।
इसी जमीन में से 28.33 एकड़ पर फर्जी झूलेलाल नगर संस्था बनाकर रजिस्ट्री क्रमांक 4829 एवं 4830 (24.03.1998) के माध्यम से कृषि भूमि बताकर विक्रय कर दिया गया।
मालिकी विवाद और दबाई गई सच्चाई
कलेक्टर के समक्ष 196.69 एकड़ ग्रीन-लैंड जमीन का मालिकी निर्णय 29.04.1999 को हुआ, जिसमें स्पष्ट किया गया कि जमीन की मालिकी श्रीमंत महारानी उषाराजे होलकर की है। इसके बावजूद निर्णय से पूर्व की गई चार फर्जी रजिस्ट्रियों की जानकारी जानबूझकर छिपाई गई, जिन्हें निर्णय अनुसार फर्जी माना गया।
विदुर नगर रजिस्ट्रेशन में विक्रेता बताए गए शुक्ला परिवार की 61.2 एकड़ भूमि पर 1772 फर्जी रजिस्ट्रियां कर दी गईं, जिन पर रजिस्ट्री शुल्क की छूट भी ली गई। कुल मिलाकर 135 एकड़ से अधिक भूमि के अवैध विक्रय से शासन को 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान पहुंचाया गया।
प्रशासन पर भी सवाल
बताया गया कि 3 नवंबर 2015 को संबंधित कार्यालय द्वारा सूचना-पत्र जारी कर कलेक्टर एवं सहकारिता विभाग से जांच की बात कही गई थी, लेकिन प्रकरण को वर्षों तक दबाए रखा गया। अब 27 जनवरी की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों पर एफआईआर, अवैध रूप से बेची गई जमीन की वसूली और रजिस्ट्री शुल्क की रिकवरी की मांग की गई है।
ये चर्चित नाम भी घेरे में
शिकायत में कुछ प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों के नाम का भी खुलासा हुआ है, जो इस गबन में दोषी हैं। इनमें शिरोमणि ज्वेलर्स (सराफा बाजार), आरती स्वीट्स (टॉवर चौराहा), गुलमोहर मार्केटिंग, आर्य कन्फेक्शनरी (पोलो ग्राउंड) शामिल बताए गए हैं।
संगठित सरकारी धन का गबन
यह मामला सिर्फ जमीन घोटाले का नहीं, बल्कि प्रशासनिक संरक्षण में हुए संगठित सरकारी धन गबन का गंभीर उदाहरण है। अब सवाल यह है कि क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, या फिर यह फाइल भी बाकी घोटालों की तरह दफ्तरों की अलमारियों में दफन हो जाएगी? जनता की निगाहें अब कार्रवाई पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!