शिकायतों के साथ कलेक्टर का आभार जताने आ रहे लोग: जनसुनवाई जन आकांक्षाओं पर खरी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिले में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जा रही नियमित जनसुनवाई अब केवल शिकायतों के निराकरण का मंच नहीं रह गई है, बल्कि यह आमजन के विश्वास, प्रशासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बनती जा रही है।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं, वहीं अनेक लोग ऐसे भी हैं जो समस्याओं के समाधान के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करने विशेष रूप से उपस्थित हो रहे हैं।
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में लगभग 315 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे। अधिकांश मामलों में कलेक्टर वर्मा द्वारा मौके पर ही संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। शेष प्रकरणों में समय-सीमा निर्धारित कर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
जनसुनवाई में स्वास्थ्य सहायता से जुड़े कई संवेदनशील उदाहरण सामने आए। पूर्व जनसुनवाई में आई वृद्ध महिला भारती बाई, जो इलाज और आवास की समस्या से जूझ रही थीं, इलाज पूर्ण होने के बाद स्वस्थ होकर पुनः जनसुनवाई में कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करने पहुंचीं।
उन्होंने बताया कि बेसहारा और गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी देने पर कलेक्टर वर्मा ने तत्काल एम्बुलेंस से उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भिजवाया, संपूर्ण इलाज कराया और अब उनके रहने की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। भारती बाई ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संवेदनशील प्रशासन और जिला प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की।
इसके अतिरिक्त अवैध कब्जे, अवैध शराब विक्रय और प्लॉट आवंटन से जुड़ी शिकायतों पर भी प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। संबंधित मामलों में जांच, वैधानिक कार्रवाई और पुलिस समन्वय के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े किसी भी पात्र नागरिक को सहायता से वंचित न रहना पड़े। जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और मानवीय समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा, कलेक्टर ने भिजवाया अस्पताल
जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा की संवेदनशीलता कल एक बार फिर नजर आई, जब एक बुजुर्ग को उन्होंने न केवल अस्पताल भिजवाया बल्कि उनका समुचित उपचार करने के निर्देश भी दिए। बुजुर्ग लक्ष्मीनारायण को पत्नी प्रेमाबाई लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग को कुछ समय पूर्व कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन समुचित उपचार न मिलने के कारण उनके पैर में असहनीय पीड़ा हो रही है।
कलेक्टर ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और उन्हें अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में समाजसेवी जयू जोशी एवं अन्य समाजसेवी पहुंचे जिन्होंने बुजुर्ग की दाढ़ी-कटिंग करवाई और स्नान करवाकर नए कपड़े पहनाए।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!