खबर
Top News

अपने कर्मचारी के ही प्लॉट खा गया संस्थाध्यक्ष: मामला गोवर्धन पैलेस कॉलोनी का; पांच में से तीन बेच खाए और दो पर भी डाला अड़ंगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 मार्च 2026, 5:21 pm
शेयर करें:
अपने कर्मचारी के ही प्लॉट खा गया संस्थाध्यक्ष

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाउसिंग सोसायटी केवल सदस्यों के साथ ही धोखाधड़ी नहीं करती, अपने कर्मचारी के प्लॉट भी खा जाती है। एक संस्था ने अपने कर्मचारी व उसके रिश्तेदारों को पांच प्लॉट आवंटित किए और बाद में कर्मचारी को झूठे मामले में जेल पहुंचाकर तीन प्लॉट फर्जी नोटरी करवाकर बेच खाए। बचे दो प्लॉट पर भी संस्थाध्यक्ष की टेढ़ी नजर है, जिन्हें वह हड़पने की कोशिश कर रहा है। कर्मचारी को अन्यत्र मकान और पानी का प्लांट डलवाने का झांसा दिया, लेकिन न प्लॉट दे रहा और न मकान दिलवा रहा।

मामला चंदन नगर रोड पर सिरपुर के सामने गोवर्धन पैलेस कॉलोनी का है, जो एरोड्रम रोड पर बीएसएफ की बाउंड्री के पीछे स्थित है। ये कॉलोनी युग चेतना गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमावत ने काटी थी, जबकि मनोज राठौर संस्था कार्यालय में ही कर्मचारी थे।

उन्होंने वर्ष 2006 में कुमावत से 5 प्लॉट (प्रत्येक की कीमत 32 हजार रुपए) लिए थे और एक ही दिन नकद राशि भुगतान की थी। इस राशि की रसीदें भी कुमावत ने दीं। उसने प्लॉट क्र. 99, 101, 102 और 103 आवंटित किए थे। प्लॉट क्र. 101 दो प्लॉटों का संयुक्तीकरण करके बना था, लेकिन उसने प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिया था।

संस्था की स्थिति ऐसी थी कि कुमावत नाम का ही अध्यक्ष था, जबकि सारा कामकाज धीरज दुबे देखता था। दुबे ने अपनी संस्था के ही कर्मचारी मनोज राठौर को प्लॉट न देने की साजिश रची और उन्हे 2012 मेंं गांजा तस्करी के झूठे आरोप में जेल पहुंचा दिया।

वे 20 माह जेल में रहे। जेल जाने के पूर्व कुमावत ने किसी अनहोनी की आशंका में उन्हें संस्था का रजिस्टर दे दिया था, ताकि वो संभालकर रख सकें। गिरफ्तारी के वक्त उनके पास पांचों प्लॉट के कागजात थे, जो थाने में जमा हो गए।

जब वह जेल से छूटकर आए तो पता चला कि सुनील कुमावत ने रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी लगा ली और अब संस्था का अध्यक्ष धीरज दुबे हो गया है। ये भी पता चला कि दुबे ने राठौर द्वारा लिए गए पांच में से तीन प्लॉट, जो उनकी सास, साले, बड़सास और अन्य रिश्तेदारों के नाम थे, फर्जी नोटरी के आधार पर बेच खाए।

इसमें उसकी पत्नी गायत्री दुबे ने फर्जी साइन किए। विरोध करने पर दुबे ने उन्हें बुलाया और तीन प्लॉटों के पैसे लौटा दिए। इसके अलावा दुबे ने ये भरोसा भी दिया कि वो राठौर को कहीं और मकान दिला देगा और पानी का संयंत्र भी लगवाएगा, लेकिन उसने ये दोनों वादे पूरे नहीं किए।

जब उससे बात की तो धमकाना शुरू कर दिया। फिर उसने बचे दो प्लॉटों के कागजात भी मांगने शुरू कर दिए। इसकी शिकायत अन्नपूर्णा थाने में की, जहां उसने फर्जी नोटरी पेश की, जिस पर मनोज राठौर की पत्नी संतोष के फर्जी हस्ताक्षर थे।

पीड़ित राठौर ने सीएम हेल्पलाइन, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, चंदन नगर थाना समेत विभिन्न स्थानों पर इसकी शिकायत की, लेकिन कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान दुबे ने अन्नपूर्णा थाने में जो फर्जी नोटरी पेश की थी, उसकी कॉपी राठौर को देते हुए ये सलाह देकर रवाना कर दिया गया कि आप कोर्ट जाओ। राठौर का आरोप है कि दुबे के इशारे पर संस्था सदस्य कमल संदवाने ने जान से मारने की धमकी दी।

फर्जी सदस्यों को दे दिए प्लॉट
दुबे ने एक और जादूगरी की। उसने 16 ऐसे लोगों को संस्था की गोवर्धन पैलेस कॉलोनी के प्लॉट अलॉट कर दिए, जो संस्था के सदस्य ही नहीं हैं। इसके अलावा 500-500 रुपए जमा करने वाले 130 लोग ऐसे हैं, जिन्हें प्लॉट दे दिए गए, जबकि वे भी संस्था के सदस्य नहीं हैं। दुबे यहीं नहीं रुका, उसने 17 ऐसे लोगों को फ्लैट अलॉट कर दिए, जो संस्था के सदस्य नहीं, जबकि कॉलोनी में कोई मल्टी ही नहीं है। सवाल ये है कि जब कोई मल्टी नहीं तो फ्लैट कहां से आए?

संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 15 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 15 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 15 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 15 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 15 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 15 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 16 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 16 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 16 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 16 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 16 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 17 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 17 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 17 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 17 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 17 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 17 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!