मोहन पर खुला भरोसा, सिंधिया व तोमर की खींचतान पर विराम: अटल जयंती पर ग्वालियर से शाह ने साधे दो बड़े सियासी लक्ष्य
Khulasa First
संवाददाता

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर की ऐतिहासिक धरती से ‘अभ्युदय मप्र ग्रोथ समिट’ केवल निवेश और उद्योग का मंच नहीं रही, बल्कि यह कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम संदेश देने वाला साबित हुआ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस मंच से एक ओर जहां मध्यप्रदेश के औद्योगिक भविष्य का रोडमैप रखा, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में चल रही तमाम राजनीतिक अटकलों पर भी विराम लगा दिया।
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि जिस मप्र को कभी दिग्विजय सिंह के शासनकाल में बीमारू राज्य कहा जाता था, उसे शिवराज सिंह चौहान ने उस छवि से बाहर निकाला और अब मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नई ऊर्जा और विजन के साथ प्रदेश को विकसित राज्यों की कतार में खड़ा कर रहे हैं। शाह का यह बयान केवल राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि यह साफ संकेत था कि भाजपा नेतृत्व पूरी तरह मोहन यादव के साथ खड़ा है।
शाह ने कहा कि संतुलित और क्षेत्रीय विकास किसी भी राज्य की असली ताकत होता है। गुजरात में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ से निवेश समिट की परंपरा शुरू हुई, लेकिन मप्र में डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रीय निवेश समिट की अवधारणा को जमीन पर उतारकर यह दिखा दिया कि विकास अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा।
ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव इसका जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मप्र आज बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्य बन चुका है। मजबूत सड़क नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक गलियारे, एमएसएमई और स्टार्टअप के अनुकूल वातावरण ने प्रदेश को निवेशकों के लिए भरोसेमंद गंतव्य बना दिया है।
पीएम मित्र पार्क के 5-एफ विजन-फार्म टू फाइबर, फाइबर टू फैक्ट्री, फैक्ट्री टू फैशन और फैशन टू फॉरेन, का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि इससे किसानों को बेहतर दाम और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट प्रदेश को निवेश, रोजगार व समावेशी विकास का नया माडल देने जा रही है। सरकार ने 18 नई उद्योग अनुकूल नीतियां लागू की हैं। लैंड बैंक विकसित किया है और जल, बिजली व लॉजिस्टिक्स जैसी सुविधाओं को मजबूत किया है।
उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिया कि सरकार उद्योग स्थापना से विस्तार तक हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के तमाम नेताओं और देश के प्रमुख उद्योगपतियों की मौजूदगी ने समिट को और वजनदार बना दिया। लेकिन मंच पर ग्वालियर-चंबल संभाग के धुरविरोधी नेताओं की यह एकजुट तस्वीर अपने आप में एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी थी।
सिंधिया–तोमर साथ आए, खींचतान की अटकलों पर विराम
समिट के मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर की एकसाथ मौजूदगी भी राजनीतिक तौर पर अहम रही। ग्वालियर-चंबल अंचल में दोनों नेताओं के बीच खींचतान की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं। शाह ने दोनों को एक मंच पर लाकर यह संकेत दिया कि भाजपा में व्यक्तिगत समीकरण नहीं, बल्कि संगठन और विकास सर्वोपरि है। इससे न केवल अंदरूनी असंतोष की अटकलों पर विराम लगा, बल्कि क्षेत्र में एकजुट नेतृत्व का संदेश भी गया।
मप्र की राजनीति को स्थिरता का साफ संदेश
ग्वालियर दौरे के जरिए अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया कि मप्र में नेतृत्व को लेकर कोई संशय नहीं है। मंच से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की खुलकर सराहना कर उन्होंने प्रदेशः में चल रही राजनीतिक चर्चाओं और संभावित बदलावों की अटकलों पर विराम लगा दिया। शाह का यह संदेश सत्ता और संगठन, दोनों के लिए था कि प्रदेश की कमान सुरक्षित हाथों में है और सरकार पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।
ये खास रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया, मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, तुलसीराम सिलावट, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन्य काश्यप, एंदल सिंह कंसाना, सांसद भारत सिंह कुशवाह, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!