सेज विवि में खुली गुंडागर्दी: छात्र को बस से उतारकर पीटा; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिक्षा के मंदिर में कानून का डर खत्म होता नजर आ रहा है। हमेशा विवादों में रहने वाली सेज यूनिवर्सिटी के परिसर में दबंगई का ताजा मामला आया है, जिसमें सीनियर छात्रों ने कैंपस में एक जूनियर छात्र पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। हैरान करने वाली बात यह रही हमले के दौरान न प्रबंधन आगे आया न किसी प्रोफेसर ने बचाने की कोशिश की।
तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार बायपास स्थित सेज कॉलेज परिसर में मंगलवार दोपहर छात्रों में मारपीट हुई। फरियादी छात्र मंथन पिता नीरज मोटवानी (19) निवासी जयरामपुर कॉलोनी लालबाग के पास छत्रीपुरा की शिकायत पर अमित उर्फ अम्मू, ऋषभ और मयंक पटेल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया है।
बीए एलएलबी के छात्र मंथन ने पुलिस को बताया मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे कॉलेज बस में घर जाने के लिए बैठा था, तभी ऋषभ पहुंचा और जबरन नीचे बुलाया। आरोप लगाया उसके दोस्त अमित उर्फ अम्मू को गाली दी है। मैंने कहा अम्मू को जानता तक नहीं हूं। झूठा आरोप है तो आरोपी भड़क गए।
गालियां दी। फिर तीनों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। लात-घूंसे और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा, जिससे पीठ, मुंह, नाक और छाती पर गंभीर चोट आईं। जान से मारने की धमकी भी दी। विवाद के समय उसके साथी अधिकांश छात्र घर जा चुके थे और वह अकेला बस का इंतजार कर रहा था।
इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने सुनियोजित हमला किया। ख़ास बात कॉलेज प्रबंधन और प्रोफेसरों की भूमिका पूरी तरह सवालों के घेरे में है, जिन्होंने बीच-बचाव तक करना जरूरी नहीं समझा।
जिससे कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों में दहशत है और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन की चुप्पी पर नाराजगी जाहिर की है।
प्रबंधन बेबस!: हमेशा विवादों में रहने वाली यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी के मामले नई बात नहीं। कई बार छात्रों के बीच मारपीट के वीडियो वायरल हुए हैं। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन कड़ा एक्शन लेने में सक्षम नजर नहीं आता।
कल हुए विवाद के बाद आज सुबह तेजाजी नगर पुलिस जांच के लिए कॉलेज परिसर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज भी खगाल रही है जिससे हमलावरों की पहचान हो सके।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!