एनेस्थीसिया के ओवरडोज से नर्स की मौत: चार साल से लिव-इन में रह रही थी युवती
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एक 30 वर्षीय नर्स ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती जेके हॉस्पिटल में नर्स थी।
लिव-इन में रह रही थी युवती
मृतका की पहचान मेघा यादव (30) के रूप में हुई है। मेघा पिछले 4 साल से रूपेश साहू नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
शादी की बात तय हो चुकी थी
परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच शादी की बात तय हो चुकी थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से रूपेश ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था, जिससे मेघा गहरे मानसिक तनाव में थी।
भाई बनकर अस्पताल में छोड़ा
बुधवार की रात जब मेघा की तबीयत बिगड़ी, तो रूपेश उसे लेकर जेके हॉस्पिटल पहुँचा। चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल के रिकॉर्ड में उसने खुद को मेघा का 'मुंहबोला भाई' बताया और उसे भर्ती कराकर वहां से फरार हो गया।
मोबाइल आ रहा स्विच ऑफ
परिजनों के अस्पताल पहुँचने से पहले ही रूपेश गायब हो चुका था और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
परिजनों का आरोप
भाई राजा यादव का कहना है कि रूपेश शादी का झांसा देकर 4 साल से उसकी बहन के साथ रह रहा था, लेकिन पिछले एक महीने से उसने बातचीत बंद कर दी थी।
पुलिस की जांच जारी
कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मेघा के कमरे से कुछ मेडिकल उपकरण और एनेस्थीसिया की सामग्री बरामद की है।
सुसाइड से पहले आखिरी कॉल
मौत से कुछ घंटे पहले मेघा ने अपने भांजे से फोन पर सामान्य बातचीत की थी। तब तक किसी को भनक नहीं थी कि वह इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाने वाली है। पुलिस अब रूपेश की तलाश कर रही है ताकि मौत की असल वजह पता चल सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!